लाइफ स्टाइल

जानिए ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका

Apurva Srivastav
2 Feb 2023 6:14 PM IST
जानिए ग्रीन टी  पीने का सही समय और तरीका
x
दोस्तों हम जिस चीज का सेवन कर रहे हैं वह हमारे लिए कितनी फायदेमंद है और कितने नुकसान अगर इसकी जानकारी हमें ना हो तो हम अपने स्वास्थ्य से समझौता कर रहे है। उसी प्रकार ग्रीन टी को भी कब और किस तरीके से पीना चाहिए इसके बारे में सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है वरना इससे हमारे शरीर को जितना लाभ नहीं होगा उससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।
यहां हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए इसे या तो ब्रेकफास्ट और लंच के बीच पीना चाहिए या फिर लंच और डिनर के बीच मसलन ग्रीन टी पीने का सबसे आइडल समय दिन के 11:00 बजे के आसपास और शाम के 4:00 से 5:00 बजे के आसपास का समय माना गया है। वही हमें ग्रीन टी को दिन भर में सिर्फ दो से तीन कप पीना चाहिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
Next Story