लाइफ स्टाइल

किन कारणों की वजह से झड़ते हैं मनी प्लांट के पत्ते, जानें

Khushboo Dhruw
3 April 2024 7:49 AM GMT
किन कारणों की वजह से झड़ते हैं मनी प्लांट के पत्ते, जानें
x
लाइफस्टाइल : जिन भी लोगों को पौधे लगाने का शौक होता है उनके घर में मनी प्लांट का पौधा जरूर पाया जाता है। मनी प्लांट का पौधा ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि इसके कई धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। बहुत लोगों की यह शिकायत रहती है की अच्छी देखभाल करने के बाद भी मनी प्लांट के पौधे के पत्ते लगातार झड़ रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपने मनी प्लांट का पौधा लगाया है और आप उसकी देखभाल भी कर रहे हैं पानी भी डाल रहे हैं धूप भी दे रहे हैं लेकिन फिर भी पौधे के पत्ते पीले पड़ गए हैं और झड़ रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आज हम आपको इसके पीछे के कई कारण बताएंगे जिस वजह से आप जान पाएंगे कि मनी प्लांट के पत्ते क्यों झड़ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।
किन कारणों की वजह से झड़ते हैं मनी प्लांट के पत्ते
1. पानी
पौधों को हमेशा पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पौधों को कभी भी अत्यधिक पानी नहीं देना चाहिए। इसका सबसे मुख्य कारण यह होता है कि ज्यादा पानी देने से पौधों की जड़े सड़ने लगते हैं, जिस वजह से पत्ते पीले हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। वही पौधों को कम पानी भी नहीं देना चाहिए। जब हम पौधों को कंपनी देते हैं तो पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है जिस वजह से पौधे सूख जाते हैं। हमेशा पौधों को इतना पानी दे जीतने में मिट्टी की नमी बनी रहे।
2. प्रकाश
इसके अलावा हमें रोशनी का भी ख्याल रखना होगा। कई बार हम मनी प्लांट के पौधे को घंटों घंटे घंटे तक धूप में रखे रहते हैं जिस वजह से पत्ते पीले पड़ जाते हैं और झड़ने लगते हैं। इसलिए तीन से चार घंटे धूप में रखने के बाद पौधों को छांव में रखें या फिर छांव की व्यवस्था करें। वहीं कई लोग पौधों को हमेशा अंदर रखते हैं बिल्कुल भी धूप नहीं लगने देते हैं यह भी पत्तों के पीले होने और झड़ने का कारण हो सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पौधों को 3 से 4 घंटे की धूप जरूरी है इसके बाद आप चाहे उन्हें छांव में रख सकते हैं। पौधों को बिल्कुल भी धूप नहीं देना और हमेशा छांव में रखना भी उनके सूखने का कारण हो सकता है।
3. तापमान
अत्यधिक ठंड, मनी प्लांट ठंडे तापमान को सहन नहीं कर सकता। इसे 18°C से 24°C के बीच के तापमान में रखें। वहीं अत्यधिक गर्मी, भी पत्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे ठंडी जगह पर रखें। हमेशा तापमान का विशेष ध्यान रखें।
4. फर्टिलाइजर
हमेशा पौधों के लिए फर्टिलाइजर का विशेष ध्यान रखें। कई लोगों को इस बात की गलतफहमी रहती है कि पौधों की ग्रोथ के लिए ज्यादा फर्टिलाइजर डालना चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि अत्यधिक फर्टिलाइजर जड़ों को जला सकता है और पत्तों को झड़ने का कारण बन सकता है। कम मात्रा में फर्टिलाइजर का उपयोग करें। लेकिन इसका मतलब यह है बिल्कुल भी नहीं है कि आप फर्टिलाइजर डाले ही नहीं क्योंकि अगर फर्टिलाइजर नहीं डालेंगे तो पौधों को पोषक तत्वों की कमी होने लगेगी जिस वजह से पौधे को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा खाद डालें।
5. कीट और रोग
कीट जैसे एफिड्स, माइट्स और स्केल जैसे कीट पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं और पत्तों को झड़ने का कारण बन सकते हैं। कीटनाशकों का उपयोग करें। वहीं, फंगल रोग भी पत्तों को झड़ने का कारण बन सकते हैं। रोगग्रस्त पत्तियों को हटा दें और फफूंदनाशक का उपयोग करें।
Next Story