लाइफ स्टाइल

जाने Brown Bread से सेहत को होने वाले नुकसान

Sanjna Verma
17 Aug 2024 3:26 PM GMT
जाने Brown Bread से सेहत को होने वाले नुकसान
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: आजकल खाने पीने की चीजों में तमाम तरह की मिलावट हो रही है। यह मिलावट हमारी सेहत के लिए घातक हो सकती है और इसके सेवन से जान भी जा सकती है। बता दें कि भारत की लगभग सभी खाने-पीने की चीजों में खतरनाक केमिकल्स की मिलावट होती है या फिर उनको नकली तरीके से बनाकर तैयार किया जाता है। वहीं व्यापारी भी अधिक मुनाफे के चक्कर धड़ल्ले से नकली और मिलावट वाली चीजों को बना रहे हैं। ऐसे में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर निगरानी करने वाली FSSAI के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
बता दें कि आप तक पहुंचने वाली हर खाने-पीने की चीजों में मिलावट हो रही है। वहीं बहुत सारे लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, जिसको काफी पहले से ही सेहत के लिए खराब माना जाता है। क्योंकि ब्रेड मैदा से बनी होती है। वहीं कई कंपनियां ब्राउन ब्रेड को हेल्दी बताती हैं और यह दावा करती नजर आती हैं कि Brown Bread सेहत के लिए अच्छी होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिस ब्राउन ब्रेड को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, असल में वह सफेद ब्रेड से भी ज्यादा खतरनाक होती है।
सेहत के लिए खतरनाक है ब्राउन ब्रेड
डायटीशियन की मानें, तो ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं बल्कि यह सफेद ब्रेड से ज्यादा खतरनाक और अनहेल्दी होता है।
ज्यादा होती है शुगर की मात्रा
सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है। सामान्य ब्राउन ब्रेड की एक स्लाइस में 3 ग्राम चीनी और सफेद ब्रेड के एक स्लाइल में सिर्फ 1.64 ग्राम शुगर होती है।
अधिक मात्रा में कैलोरी
यदि आप वेट लॉस कर रहे हैं और आपके ट्रेनर आपको ब्राउन ब्रेड खाने की सलाह देते हैं, या अन्य लोग ब्राउन ब्रेड को हेल्दी मानते हैं। तो शायद वह इस बात तो नहीं जानते हैं कि ब्राउन ब्रेड सबसे अधिक अनहेल्दी होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक हो सकती है। एक ब्राउन ब्रेन में करीब 110 कैलोरी हो सकती है, जबकि सफेद ब्रेड 77 कैलोरी होती है।
हेल्दी नहीं होता है ब्राउन ब्रेड
बता दें कि गेहूं के मैदा और साबुत अनाज के मैदा से ब्राउन ब्रेड बनाकर तैयार किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए हेल्दी नहीं होता है। साथ ही इसमें रंग देने के लिए कैरमेल जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एक ऐसा तत्व है जिससे ब्लड प्रेशर कम होना, वाइड ब्लड सेल्स काउंट कम होना और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा होता है।
ब्रेड की जगह खाएं रोटी
अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति गंभीर हैं, तो आपको सफेद और ब्राउन ब्रेड की जगह घर की बनी गेंहू या रागी की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह आपको हर तरह से फायदा पहुंचाती है।
Next Story