लाइफ स्टाइल

जानिए चना और छुहारा खाने के फायदे

Tara Tandi
2 July 2022 12:06 PM GMT
जानिए चना और छुहारा खाने के फायदे
x
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। आप डाइट में फल, सब्जियां, बींस और दाल शामिल कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए। आप डाइट में फल, सब्जियां, बींस और दाल शामिल कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें चना और छुहारे यानी सूखे खजूर भी शामिल हैं। जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि चना और छुहारा दोनों ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं। अगर आपको डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल या हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन दोनों का सेवन करें।

चना और छुहारे के पोषक तत्व
चना कई पोषक तत्वों से भरपूर है। चने में हेल्दी फैट, सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके अलावा चने में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी होता है। ये सभी पोषक तत्व हेल्दी शरीर के लिए जरूरी होते हैं। वहीं छुहारा यानी खजूर भी पोषक तत्वों का भंडा है। खजूर में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन होता है। इसके अलावा खजूर मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स होता है, ये सभी पोषक तत्व शरीर को ताकत लाने और स्टेमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।
चना और छुहारा खाने के फायदे
जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि चना और छुहारा सेहत के लिए जबरदस्त फायदे पहुंचा है। अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन कर रहे हैं तो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही एनीमिया से भी बचाव होता है। आइए नीचे चना और छुहारा के फायदे जानते हैं।
1. इम्यूनिटी बढ़ाता है चना और छुहारा
अगर आप इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो चना और छुहारे का सेवन करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जब आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़िया रहेगी तो आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
2. एनीमिया से बचाता है चना और छुहारा
चना और छुहारा आपको एनीमिया की समस्या से बचाने में मददगार है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अकसर एनीमिया की समस्या से जूझना पड़ता है, ऐसे में चना और छुहारे का सेवन करने की सलाह देते हैं। छुहारे में आयरन अधिक होता है इसलिए इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है।
3. शारीरिक की ताकत बढ़ाता है चना और छुहारा
अगर आप शरीर की ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो चना और छुहारा का सेवन करें। इससे शारीरिक ताकत बढ़ाई जा सकती है। इन दोनों में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है, जिससे शरीर को पूरी ताकत मिलती है।
4. वजन बढ़ाने में भी मददगार है चना और छुहारा
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो चने और छुहारे का एक साथ सेवन करें। चने में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपको ऊर्जावान बनाता है। नियमित रूप से चने और छुहारे खाने से वजन बढ़ सकता है।
5. पुरुषों के लिए फायदेमंद है चना और छुहारा
जो पुरुष सेक्स लाइफ को एंजाय नहीं कर पाते वे काले चने को कुरित करके खजूर के साथ खाएं, ऐसा करने से सेक्स पॉवर बढ़ सकता है। ये स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। अगर आपकी सेक्स लाइफ में रोमांस और रोमांच खत्म हो गया है तो आपको आज ही से काले चनों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
चना और छुहारा खाने का सही तरीका
चने और छुहारे को एक साथ खाया जा सकता है।
इसके लिए आप एक मुट्ठी में रोस्टेड चने लें।
अब इन्हें खजूर के साथ खाली पेट खाएं।
इससे आपको ऊपर बताए गए सभी लाभ मिलेंगे।
Next Story