लाइफ स्टाइल

जानिए इन बीमारियों में फायदेमंद साबित होती है सफेद चाय

Tara Tandi
27 July 2022 9:12 AM GMT
जानिए इन बीमारियों में फायदेमंद साबित होती है सफेद चाय
x
खराब जीवनशैली, अत्यधिक आराम और जंक फूड के सेवन से वजन बढ़ने लगता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खराब जीवनशैली, अत्यधिक आराम और जंक फूड के सेवन से वजन बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल में व्यापक बदलाव की जरूरत पड़ती है। साथ ही रोजाना वर्कआउट जरूरी है। इसके अलावा, वजन बढ़ने से मधुमेह का भी खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, दोनों आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सफेद चाय का सेवन करें। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि सफेद चाय के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सफेद चाय
कैमेलिया के पत्ते और फूलों से सफेद चाय बनती है। इसमें फायटोन्यूट्रिएंट्स, टैनीन, फ़्लोराइड्स, पॉलीफिनोल्स, फ़्लेवोनॉइड्स, ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैटेचिंस के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खासकर, मोटापा और मधुमेध के लिए दवा समान है। इस चाय के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए दिनभर में कम से कम दो कप सफेद चाय जरूर पिएं।
क्या कहती है शोध
एक शोध में यह बताया गया है कि सफेद चाय में पॉलीफेनोल नामक तत्व पाया जाता है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। साथ ही सूजन कम करने, मोटापा और डायबिटीज रोग में फायदेमंद होता है। यह शोध चूहों पर किया गया। इसमें कैमेलिया के अर्क का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए शोधकर्ता मोटापा और मधुमेह के मरीजों को सफेद चाय पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, सफेद चाय पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
Next Story