लाइफ स्टाइल

जानिए मानसून में इन चीज़ों के साथ न खाएं केला

Tara Tandi
28 July 2022 8:24 AM GMT
जानिए मानसून में इन चीज़ों के साथ न खाएं केला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केला एक ऐसी फल है, जो साल भर उपलब्ध होता है और साथ ही स्नैक में खाने के लिए भी बेस्ट है। इसे खाना भी आसान है, आप घर से निकलते वक्त या कहीं भी इसे खा सकते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसे रोज़ खाया जा सकता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस फल को खाने से जुड़ी कई चीज़ें जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए, वरना इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बेहतरीन साबित होते हैं, लेकिन क्या इसे बरसात के मौसम में खाना चाहिए? आइए जानते हैं...
मानसून में केले खाने से क्या होता है?
चिलचिलाती गर्मियों से छुटकारा पाने के लिए हम सभी मानसून का इंतज़ार करते हैं, लेकिन यह सुहाना मौसम पानी और हवा से होने वाली बीमारियां भी लाता है। इसलिए इस दौरान आप क्या खा रहे हैं इस पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है।
अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोज़ाना केला खाते हैं, तो आप यह आज ही बंद करना होगा! एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसून में केला खाना बिल्कुल सुरक्षित है और सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। हालांकि, यह मायने रखता है कि आप इसे कब खाते हैं और किस तरह खाते हैं।
इस फल खाते वक्त सावधान रहने की क्यों ज़रूरत है?
अमीनो एसिड, विटामिन-बी6, सी, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज से भरपूर यह फल रोज़ खाने से शरीर हेल्दी बनता है, प्रतिरक्षा में सुधार होता है, दिल और दिमाग मज़बूत बनता है और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है। हालांकि, अगर आप केले को ग़लत समय पर खाते हैं या इसे कुछ फूड्स के साथ मिलाकर खा रहे हैं, तो यह आपके फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, केलों को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप केले को शाम, रात या फिर खाली पेट खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
केले खाने से कब बचना चाहिए?
जो लोग अपच, खांसी या अस्थमा से जूझ रहे होते हैं, उन्हें रात में केला खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कफ बढ़ सकता है और शरीर में बलगम का निर्माण हो सकता है, जिससे शरीर में सुस्ती आती है। इसलिए दिन में केला खाने की सलाह दी जाती है ताकि इस फल में मौजूद प्रोटीन और फाइबर को पचाने के लिए शरीर को पर्याप्त समय मिले।
क्या खाली पेट केला खाना चाहिए?
अगर आप केले को वर्कआउट से पहले खाते हैं, तो रुक जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट केला खा लेने से एसिड रीफ्लक्स होता है, जिससे हाइपर एसीटिडी हो सकती है। इसकी वजह विटामिन-सी हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम दिल और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी में घातक साबित हो सकता है। इसलिए केले को खाने का सही समय है सुबह का नाश्ता या फिर मील्स के बीच में स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।
मानसून में इन चीज़ों के साथ न खाएं केला
आयुर्वेद में केले को दूध या दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दो चीज़ें अग्नि तत्व को कमज़ोर कर सकती हैं, जिससे अपच और एसिड रीफ्लक्स हो सकती है और बलगम का उत्पादन बढ़ सकता है।
Next Story