लाइफ स्टाइल

जानिए दांतों का पीलापन दूर करने के लिए कैसे करें स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल

Tara Tandi
22 July 2022 6:32 AM GMT
जानिए दांतों का पीलापन दूर करने के लिए कैसे करें स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल
x
दांत भी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चमकदार दांत आपकी मुस्कान में चार चांद लगा देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दांत भी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चमकदार दांत आपकी मुस्कान में चार चांद लगा देते हैं। यदि किसी कारणवश दांतों में पीलापन आ जाता है, तो घरेलू उपाय आजमाकर उनकी सफाई भी की जा सकती है। मां कहती हैं कि फल खासकर स्ट्रॉबेरी खाने और उसको दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं दांतों का पीलापन हटाने के लिए कैसे करना है स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल।

गुणकारी है स्ट्रॉबेरी
जैसे ही हम दांतों से स्ट्रॉबेरी की एक बाइट लेते हैं, वैसे ही उसके रस से हमारा मुंह भर जाता है। स्ट्रॉबेरी एक रसीला फल है और इसमें भरपूर न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इससे आपके दांत मजबूत भी होते हैं। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड एंजाइम मौजूद होता है। यह दांतों को हानिकारक रसायनों से बचाता है और साफ करता है। मैलिक एसिड एक प्राकृतिक इनेमल व्हाईटनर है।
कैसे करती है यह दांतों के लिए काम
स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड दांतों पर दाग लगाने वाले कणों को साफ कर देता है। जबकि मिश्रण में मौजूद बेकिंग सोडा दांतों को सफेद करने का काम करता है।
ब्रश करने से आपके दांतों पर से दाग-धब्बे पैदा करने वाले कणों को हटाने में मदद मिलेगी।
जब दांतों को धोएं, तो टूथब्रश की सहायता से दांतों पर मौजूद मिक्सचर को अच्छी तरह हटाने की कोशिश करें। दांतों के गैप और गम से सटे बीज और अन्य अवशेषों को निकालने के लिए फ्लॉस का उपयोग करें। बिना बेकिंग सोडा के स्ट्रॉबेरी को 2 मिनट तक रगड़ने से भी दांत साफ होते हैं।
ध्यान रखें कि इस विधि का उपयोग हर सात दिनों में केवल एक बार किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद शुगर आपके दांतोें को नुकसान पहुंचा सकती है और आपके दांत समय से पहले टूट सकते हैं।
यह भी याद रखें
दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें कैल्शियम के स्रोत वाले आहार लेने चाहिए।
जब भी कुछ खाएं कुल्ला कर अच्छी तरह दांतों को साफ कर लें। रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें।
स्ट्रॉबेरी और अन्य खट्टे फलों में एसिड होता है। स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक और मैलिक एसिड दोनों होते हैं। दांतों पर अम्लीय मिश्रण लगाने से और विशेष रूप से इसे कुछ मिनटों के लिए लगा रहने देने से एसिड दांतों की सफाई अच्छी तरह से कर देते हैं।


Next Story