लाइफ स्टाइल

Rabri : गर्मियों में स्वाद और सेहत का लाजवाब राबड़ी जानिए इस रेसिपी से करे तैयार

Kavita2
24 Jun 2024 10:55 AM GMT
Rabri :  गर्मियों में स्वाद और सेहत का लाजवाब राबड़ी जानिए इस रेसिपी से करे तैयार
x
Rabri : जौ एक ऐसा अनाज है, जो फाइबर, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम Protein and Calcium जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह तासीर में ठंडा होता है, जिसके कारण इसकी राबड़ी गर्मियों में बनने वाली एक शानदार डिश है। लू से बचाव के लिए आप भी जौ का सेवन कई तरीके से करते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसकी राबड़ी बनाने का सबसे बढ़िया तरीका बताने जा रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक से तो बचाती ही है, साथ ही दिनभर
all day long as well
शरीर को भी एनर्जी से भरपूर रखती है। जौ की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा- एक कप
छाछ- 2 गिलास
नमक- स्वादानुसार
जौ की राबड़ी बनाने की विधि Method of making Barley Rabdi
जौ की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले जौ का आटा लें और इसे एक बर्तन में छान लें।
इसके बाद इसमें गेहूं का आटा और छाछ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब गैस पर एक मोटे तले की कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें यह घोल डाल दें।
इस घोल को मीडियम फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
ध्यान रहे, कि इसे पकाते हुए लगातार चलाते रहना जरूरी है ताकि इसमें गांठ न पड़ने पाए।
जब इसमें उबाल आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें। बस तैयार है जौ की राबड़ी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे
अपच दूर करे : गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग, गैस, बदहजमी और अपच को दूर करने के लिए जौ की राबड़ी काफी फायदेमंद है। मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में भी यह काफी लाभदायक साबित होता है।
ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल : डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं के लिए जौ की राबड़ी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में मदद करता है।
वेट लॉस के लिए बढ़िया : फाइबर से भरपूर होने के कारण इस राबड़ी के सेवन से काफी देर तक पेट भरा रहता है। ऐसे में, यह आपको ओवरईटिंग से बचाकर वेट लॉस में फायदा पहुंचाता है।
Next Story