लाइफ स्टाइल

जानिए एक सुखी, स्वस्थ और मजेदार जीवन जीने के लिए अच्छी आदतों के बारे में

Tara Tandi
12 July 2022 6:01 AM GMT
जानिए एक सुखी, स्वस्थ और मजेदार जीवन जीने के लिए अच्छी आदतों के बारे में
x
हर साल 12 जुलाई को नेशनल सादगी दिवस के तौर पर मनाया जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर साल 12 जुलाई को नेशनल सादगी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन अमेरिकी लेखक, कवि और दार्शनिक हेनरी डेविड थोरो के जीवन और कामों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हेनरी के जन्मदिन का प्रतीक है जिसने हमेशा एक साधारण जीवन जीने को कहा। ऐसे में अगर आप भी सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग वाली नीति को अपनाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ आदतें आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम बता रहे हैं हैप्पी, हेल्दी और मजेदार जिंदगी जीने के लिए कुछ अच्छी आदतों के बारे में।

हैप्पी लाइफ के लिए सिंपल आदतें
1) एक्टिव रहें- खुद को एक्टिव रखने के लिए आप कुछ सरल आदतों को अपना सकते हैं। जैसे सुबह वॉक पर जाना, जिम जाना, एक्सरसाइज, डांस करना। शुरूआत में ऐसा करने पर परेशानी हो सकती है। लेकिन समय के साथ आपको आदत हो जएगी। इसे आसानी से अपनाने के लिए एक गोल सेट करें। स्टार्टिंग में आप सिर्फ 10 मिनट करें, फिर आप इसे बढ़ाएं।
2) सुबह की कुछ आदतें बनाएं- अपने दिन की अच्छी शुरूआत के लिए रोजाना उठने के बाद की कुछ आदत बनाएं। जैसे सिंपल बॉडी स्ट्रेच, जिम जाना, या फिर अपने पेट के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाना। आप मेडिटेशन कर सकते हैं, टू डू लिस्ट बना सकते हैं। या फिर अपनी डायरी में कुछ पॉजिटिव लिख सकते हैं।
3) मन लगाकर खाएं- ये अजीब लग सकता है, क्योंकि आपने अक्सर मन लगाकर पढ़ाई करने के बारे में सुना होगा। लेकिन आपको खाना भी मन लगा कर खाना चाहिए। अक्सर लोग अपने फेवरेट शो को देखकर खाना खाते हैं, ऐसे में आप अपने खाने को अच्छे से एंजॉय नहीं करते। खाना खाते समय सिर्फ अपनी मील पर ध्यान दें। इसी के साथ हेल्दी खाने पर ध्यान दें।
4) सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें- इन दिनों ज्यादातर समय लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं। अगर आप भी फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को धीरे धीरे कम करना चाहिए। हम आपको पूरी तरह से फोन चलाने से मना नहीं कर रहे हैं लेकिन आपको अपने लिए सीमित समय तय करना होगा।
5) धन्यवाद करने की प्रेक्टिस करें- धन्यवाद करना एक शक्तिशाली इमोशन है। अपनी हर छोटी बड़ी चीज के लिए धन्यवाद करें। आप यह देखकर हैरान होंगे कि इस आदत से आप ज्यादा खुश हैं। नियमित रूप से ग्रैटिट्यूड प्रेक्टिस करने से आपके जीवन में सुधार होगा।
Next Story