लाइफ स्टाइल

महिलाओ के लिए फायदेमंद कच्चा पपीता जानिए 5 और फायदे

Kiran
16 July 2023 1:38 PM GMT
महिलाओ के लिए फायदेमंद कच्चा पपीता जानिए 5 और फायदे
x
पका हुआ पपीता तो फायदेमंद होता ही है, बल्कि कच्चा पपीता भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर से गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कच्चे पपीते मे विटामिन, एंजाइम, न्यूट्रिएंट्स होते है जो से पेट से सम्बन्धित दूर की जा सकती है। यह मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ‘ए’, ‘सी’, ‘ई’ और ‘बी’ का बहुत बड़ा स्रोत होता है। पपीते के सेवन से लाइलाज बीमारी को भी दूर किया जा सकता है। इसमें बीटा केरोटीन जैसे तत्व होते है जो आपको लम्बे समय तक जवान बनाये रखता है। तो आइये जानते है इसके और भी फायदों के बारे में......
1. कच्चे पपीते का सेवन महिलाओं के लिए फ़ायदेमन्द होता है इससे उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। कच्चा पपीता महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन लाती है और मासिक धर्म के दर्द को कम करता है।
2. मधुमेह रोगियों के कच्चा पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चे पपीते का जूस पीने से रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है।इससे शरीर मे इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
3. कच्चे पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पेट में गैस बनने से रोकते हैं और पाचन क्रिया मे सुधार करते हैं।
4. कच्चे पपीते में उसके बीज में बहुत सारा विटामिन ए, सी और ई होता है, जो कि शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। कच्चा पपीता सर्दी और जुखाम के साथ इंफेक्शन से भी लड़ता है।
5. कच्चे पपीते के सेवन से विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।महिलाओ में कच्चे पपीते के इस्तेमाल दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है। जो मां स्तनपान करवा रही हैं, उनके लिये कच्चा पपीता बहुत अच्छा माना जाता है। इससे दूध बढ़ाने में मदद मिलती है।
Next Story