लाइफ स्टाइल

जानिए गाजर फेस पैक के 5 फायदे

Bhumika Sahu
19 Jun 2022 11:51 AM GMT
जानिए गाजर फेस पैक के 5 फायदे
x
गाजर फेस पैक के 5 फायदे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गाजर (Carrot) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि गाजर विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप गाजर से बना फेस पैक (carrot face pack) चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स और टैनिंग जैसी स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गाजर का फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गाजर फेस पैक के 5 फायदे

1- लड़का हो या लड़की पिंपल्स (Pimples) की समस्या सभी में देखने को मिलती है, लेकिन अगर आप गाजर का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि गाजर में विटामिन सी पाया जाता है, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए गाजर के जूस में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
2- ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को स्किन संबंधी परेशानियों का ज्यादा सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप गाजर का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है, जिससे स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।
फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए गाजर के जूस में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लेना चाहिए। फिर रूई की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाना चाहिए, लगाने के 10-15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।
3- चेहरे की खूबसूरती और चमक को बढ़ाने के लिए गाजर का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर निखार (Glowing Skin) लाने में मददगार साबित होते हैं।
फेस पैक बनाने के विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए गाजर में नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
4- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन अगर आप गाजर का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहती है।
फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए गाजर को अच्छे से ग्राइंड कर लेना चाहिए, फिर उसमें कच्चा दूध और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, इसके बाद इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।
5- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए गाजर का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गाजर में कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत को दूर करने में भी मदद करते हैं।
फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए गाजर के जूस में एलोवेरा जेल मिला लेना चाहिए, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।


Next Story