लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: जानें अखरोट को भिगोकर खाना सही या गलत

Sanjna Verma
19 Aug 2024 8:40 AM GMT
Kitchen Tips: जानें अखरोट को भिगोकर खाना सही या गलत
x
Kitchen Tips रसोई टिप्स: जब भी ड्राई फ्रूट्स को खाने की बात आती है तो बादाम के बाद सबसे ज्यादा फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स अखरोट को माना जाता है। इसमे काफी ज्यादा मात्रा में न्यूट्रिशन तत्व होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स् के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड का रिच सोर्स अखरोट को माना जाता है। जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ही शरीर में सूजन की समस्या को भी खत्म करता है। लेकिन अखरोट को खाने के पहले भिगोने की सलाह दी जाती हैं। जानें इसके कारण।
अखरोट को खाने का सही तरीका
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अखरोट को खाने का बेस्ट तरीका इसे भिगोकर सुबह सबसे पहले खाना है। इससे अखरोट के ज्यादा से ज्यादा फायदे शरीर को मिलते हैं। जानें अखरोट भिगोने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।
शरीर को मिलते है सारे जरूरी पोषण
अखरोट को भिगोकर खाने से इसका पाचन आसान हो जाता है। साथ ही बॉडी में इसके जरूरी पोषक तत्व भी पहुंचते हैं। यहीं नहीं अखरोट को अगर सुबह और सोने के पहले खाया जाए तो ये नींद को बेहतर करने में मदद करता है। अखरोट में मेलाटोनिन की मात्रा होती है। एक तरह का हार्मोन जो ब्रेन में अंधेरे को देखकर
Produce
होता है और नींद को बढ़ावा देता है।
अखरोट खाने से होने वाले फायदे
अखरोट का ब्रेन जैसा शेप इसे दिमाग के लिए जरूरी बनाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों की मेमोरी शार्प करने के लिए इसे रोजाना खाने की सलाह दी जाती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से अखरोट को जब हम रोजाना खाते हैं तो ये शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखने में मदद करता है।
स्किन के लिए भी है फायदेमंद
अखरोट में विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो हमे अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने में मदद करते हैं। गर्मियों में स्किन को इन यूवी रेज से बचाने में अखरोट हेल्प करते हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द और कमजोर हड्डियों की शिकायत रहती हैं। उन्हें अखरोट को नियमित रूप से खाना चाहिए। ये हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों में लूब्रिकेंट्स को बढ़ाता है। जिससे ज्वाइंट्स के घिसने की वजह से होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
सूजन कम करता है
ज्यादातर क्रॉनिक बीमारियों का कारण शरीर में होने वाली सूजन और oxidative stress है। अखरोट में पाया जाने वाला पॉलिफेनॉल सूजन और शरीर में हो रहे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है।
एनर्जी देने और वेट लॉस में मदद
इसके साथ ही भीगे अखरोट में हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन की मात्रा शरीर आसानी से अब्जॉर्ब कर लेता है। जिसकी वजह से शरीर को एनर्जी तेजी से मिलती है। साथ ही ये पेट भरने में मदद करता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
Next Story