- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kashmiri Dum Aloo: आलू...
लाइफ स्टाइल
Kashmiri Dum Aloo: आलू खाने के शौकीन हैं तो एक बार कश्मीरी दम आलू जरूर ट्राई करें
Sarita
1 Aug 2025 10:55 AM IST

x
Kashmiri Dum Aloo: अगर आपको आलू खाना बहुत पसंद है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो कश्मीरी दम आलू एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक खास कश्मीरी डिश है जो अपने तीखे मसालों और गाढ़ी ग्रेवी के लिए मशहूर है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।
कश्मीरी दम आलू बनाने की सामग्री:
छोटे आलू – 10-12 (छोटे आकार के, छिले हुए)
दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
तेल – तलने और पकाने के लिए
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
अदरक पाउडर (सौंठ) – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर रंग के लिए)
सौंफ पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – 1 कप
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले छोटे आलुओं को अच्छे से धोकर छील लें। फिर इन आलुओं को कांटे (fork) से चारों ओर से हल्का-हल्का छेद कर लें, जिससे मसाले अंदर तक जा सकें।
2. अब कढ़ाई में तेल गरम करें और आलुओं को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। फ्राई हुए आलुओं को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें।
3. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। उसमें हींग और जीरा डालें। जैसे ही जीरा चटकने लगे, उसमें अदरक पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें।
4. इसके बाद फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फट न जाए। अब इसमें सौंफ पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें। अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
5. अब इस ग्रेवी में तले हुए आलू डालें और धीरे-धीरे मिलाएं। 1 कप पानी डालकर ढककर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि आलुओं में मसाले अच्छे से घुस जाएं।
कश्मीरी दम आलू को आप गरमा-गरम पराठे, नान, रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं। इसका स्वाद हर तरह के खाने के साथ बेहतरीन लगता है। अगर आप आलू के दीवाने हैं, तो ये डिश जरूर ट्राई करें एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा!
TagsKashmiri Dum Alooकश्मीरीदम आलू Kashmiri Dum AlooKashmiriDum Aloo जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





