लाइफ स्टाइल

केल कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जानिए इसके फायदे

Bhumika Sahu
16 Aug 2022 11:47 AM GMT
केल कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जानिए इसके फायदे
x
केल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी दरअसल यह एक न्यूट्रिशियस फूड प्लांट है, जिसमें सभी प्रकार के बेनिफिशियल कंपाउंड्स और पावरफुल मेडिकल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके अलावा यह एक ग्रीन वेजिटेबल है जो पत्तागोभी, ब्रोकली, फूलगोभी की श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि केल में भी दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों की तरह भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जी दरअसल इसमे फैट कम होता है, हालाँकि फैट का एक बड़ा हिस्सा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिसे अल्फा लिनोलेनिक-एसिड भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि केल में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और यह कैलोरी में कम और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। जी दरअसल अधिकतर सब्जियों की तुलना में केल में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है और हेल्दी रहने के लिए डाइट में केल को शामिल कर सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं केल का सेवन करने से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स क्या-क्या हैं। केल के हेल्थ बेनिफिट्स- केल के अंदर पावरफुल हार्ट प्रोटेक्टिव, ब्लड प्रेशर, एंटी इन्फ्लेमेटरी और कैंसर जैसी बहुत सारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। यह खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।





OLYMP TRADE
A 26-Year-Old Girl From Bilaspur Became A Millionaire Overnight
LEARN MORE
इसी के साथ केल विटामिन सी का दुनिया में बेस्ट सोर्स है। केल पित्त एसिडिक सीक्वेस्ट्रेंट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसके अलावा केल ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का भी हाई न्यूट्रिएंट है, जिससे उनमें मैकुलर डिजनरेशन और कैटरेक्ट्स जैसी बीमारियां होने का भी खतरा कम हो जाता है। इसी के साथ केल में विटामिन k भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। केल का जूस 12 हफ्ते तक रोज़ पीने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 27% तक बढ़ता है और एंटीऑक्सीडेंट भी बढ़ जाता है। इसी के साथ केल के अंदर हाई बीटा कैरोटीन होता है। इसमें एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में जाने पर विटामिन ए में बदल जाता है। केल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज होने की संभावना को भी कम करते हैं।


Next Story