- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kala Chana Dosa...
लाइफ स्टाइल
Kala Chana Dosa Recipe: प्रोटीन से भरपूर काले चने का डोसा रेसिपी, जरूर ट्राई करें ये हेल्दी डिश
Sarita
30 Jun 2025 3:21 PM IST

x
Kala Chana Dosa Recipe: काले चने प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं और जब इन्हें डोसा के रूप में बनाया जाता है तो इसका स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाता है। यह डोसा न केवल स्वाद में लजीज होता है बल्कि वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने में भी मददगार है। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और आप इसे नाश्ते या डिनर में कभी भी शामिल कर सकते हैं।
काले चने का डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप काले चने (उबले हुए या रातभर भिगोए हुए)
1/2 कप चावल (भिगोया हुआ)
2-3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल डोसा सेकने के लिए
काले चने का डोसा बनाने की विधि:
सबसे पहले काले चने और चावल को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें. अगर जल्दी बनाना हो तो कम से कम 4-5 घंटे भिगो दें. भीगे हुए चने और चावल को मिक्सर में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी मिलाकर बारीक पेस्ट तैयार करें. तैयार बैटर को एक बाउल में निकालें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, जीरा और नमक मिलाएं. बैटर बहुत गाढ़ा न हो, जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर पतला करें. अब तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल लगाएं. एक करछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं. मध्यम आंच पर डोसा को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. डोसा को गरमा-गरम हरी चटनी, टमाटर की चटनी या नारियल चटनी के साथ सर्व करें|
TagsKala Chana Dosaप्रोटीनकाले चनेडोसा Kala Chana DosaProteinBlack gramDosa जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





