लाइफ स्टाइल

Kabab Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट कबाब

Sarita
4 Jun 2025 11:27 AM IST
Kabab Recipe:  घर पर बनाएं स्वादिष्ट कबाब
x
Kabab Recipe: आपने कई वेज और नॉन वेज कबाब खाए होंगे, लेकिन ऐसे कबाब पहले कभी नहीं चखे होंगे। तो चलिए सीखते हैं इन लजीज और चटपटे कबाब की बनाने की विधि-
भरवां टंगड़ी कबाव:
सामग्री :
चिकन टंगड़ी 6 पीस (धोकर निचोड़े व चाकू से गोद लें)।
मेरीनेट के लिए : नमक ½ छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, पिसा जीरा ½ छोटा चम्मच, पिसा धनिया ½ छोटा चम्मच, काली मिर्च द छोटा चम्मच, खाने वाला लाल रंग 1 चुटकी।
एक साथ मिलाएं : दही 1 बड़ा चम्मच, पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच, अजवायन ½ छोटा चम्मच धनिया पत्ती, 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च स्वादानुसार, बेसन 1 बड़ा चम्मच, खाने वाला रंग 1 चुटकी, तेल 1 बड़ा चम्मच।
भरावन : कतरा चिकन उबालें व इस पर चाट मसाला, अदरक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च व पिसी लाल मिर्च से मेरीनेट करें।
मसाले को मिक्सी में पीसें। उसे टंगड़ी पर लगाएं व मेरीनेट करें। आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। परोसने से पहले टंगड़ी में भरावन भरें व ग्रिल करें। दही-पुदीने की चटनी व प्याज के छल्लों के साथ परोसें।
Next Story