- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jowar Upma: इस...
लाइफ स्टाइल
Jowar Upma: इस स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन से करें अपनी सुबह की शुरुआत
Sarita
8 Aug 2025 6:57 AM IST

x
Jowar Upma: फाइबर रिच होने की वजह से डाइजेशन को सुधारने में सहायक है। साथ ही इसका सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके साथ खास बात ये है कि आपको स्वाद से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा। एक तरह से इस डिश को कंप्लीट पैकेज माना जा सकता है। इस लजीज चीज के ब्रेकफास्ट में मिलने पर घर के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। इसे बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए ज्वार के आटे के साथ ही वेजिटेबल्स का उपयोग भी किया जाता है। आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि को फॉलो कर अपनी हर मुश्किल दूर करें।
सामग्री (Ingredients)
ज्वार का आटा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1/2 कप
सूजी – 1/2 कप
हरे मटर उबले – 1/2 कप (वैकल्पिक)
हरी मिर्च पेस्ट – 2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
हींग – 1-2 चुटकी
राई – 1 टी स्पून
उड़द दाल – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 8-10
नींबू – 1
तेल – 1-2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले प्याज, कढ़ी पत्ते को बारीक काट लें। इसके बाद मटर दानों को उबाल लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई और उड़द दाल डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- जब राई चटकने लगे तो उसमें कढ़ी पत्ते और हींग डाल दें और चम्मच से चलाते हुए कुछ सैकंड तक और भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर 1 मिनट तक रोस्ट करें। जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें सूजी डालें और चम्मच से मिक्स कर मीडियम आंच पर भून लें।
- इसके बाद ज्वार का आटा डालकर मिलाएं और चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद हरी मिर्च का पेस्ट, मटर दानें, धनिया पत्ती और नमक डालकर मिक्स करते हुए पकाएं।
- अब कड़ाही में 3 कप (जरुरत के मुताबिक) पानी डालें और चलाते हुए मिलाएं।
- इसके बाद मीडियम आंच पर ही उपमा को 2-3 मिनट तक पकने दें। आखिर में नींबू रस मिलाकर गैस बंद कर दें। तैयार है ज्वार उपमा।
TagsJowar Upmaस्वास्थ्यवर्धकव्यंजनJowar UpmaHealthyDishes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





