लाइफ स्टाइल

Jhuri Aloo Bhaja Recipe: बंगाली स्टाइल में बनाएं कुरकुरे झूरी आलू भाजा

Sarita
26 Feb 2026 12:48 PM IST
Jhuri Aloo Bhaja Recipe: बंगाली स्टाइल में बनाएं कुरकुरे झूरी आलू भाजा
x
Jhuri Aloo Bhaja Recipe: अगर आप भी अपने खाने में वही हलवाई जैसा क्रंच लाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. बस कुछ आसान स्टेप्स और आपके घर में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा लच्छेदार आलू भाजा|
झूरी आलू भाजा बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
बैंगन – 1
टमाटर (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 इंच टुकड़ा
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
बंगाली स्टाइल झूरी आलू भाजा कैसे बनाएं?
1. बंगाली स्टाइल झूरी आलू भाजा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को 2 मिमी पतले स्लाइस में काट लें और उन्हें तुरंत पानी में डाल दें ताकि रंग न बदले. फिर उन्हें 2 से 3 बार पानी बदलकर अच्छी तरह धो लें ताकि स्टार्च निकल जाए और अंत में पानी छान दें. अब साफ कपड़े पर एक परत में फैलाकर पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि नमी रहने पर वे कुरकुरे नहीं बनेंगे. सूखने के बाद 5 से 6 स्लाइस एक साथ रखकर उन्हें 2 मिमी पतली लंबी स्टिक में काट लें.
2. एक कढ़ाही में लगभग 500 ग्राम तेल अच्छी तरह गरम करें, लेकिन धुआं न उठे. पहले मूंगफली 20 सेकंड तलकर निकाल लें, फिर करी पत्ते 10 सेकंड तलकर अलग रख दें. अब थोड़े-थोड़े आलू तेल में डालें और कढ़ाही में ज्यादा न भरें. लगभग 3 मिनट में बुलबुले कम हो जाएंगे, इसका मतलब आलू का पानी सूख गया है. फिर 2 मिनट और तलें ताकि अच्छा रंग और कुरकुरापन आ जाए.
3. तले हुए आलू को छलनी या टोकरी में निकालकर ठंडा होने दें ताकि भाप निकल जाए और वे नरम न हों. इसके बाद ऊपर से तली मूंगफली और करी पत्ता डालें. काली मिर्च, नमक, सेंधा नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मसाला बनाएं और खाने से पहले ऊपर से छिड़कें|
Next Story