लाइफ स्टाइल

Jeera Water Weight Loss: आसानी से वजन घटाना है तो इन 3 तरीकों से करें जीरा वॉटर का इस्तेमाल

Sarita
10 Jan 2026 10:21 AM IST
Jeera Water Weight Loss: आसानी से वजन घटाना है तो इन 3 तरीकों से करें जीरा वॉटर का इस्तेमाल
x
Jeera Water Weight Loss: जीरा, रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाले एक जरूरी मसाला है। यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। वजन घटाने में यह बहुत कारगर है। इस मसाले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जीरा न केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। अगर आप आसानी से अपना वजन घटाना चाहते हैं तो जीरा का पानी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे जीरे का पानी इस्तेमाल करने के 3 तरीके।
जन घटाने के लिए जीरा क्यों?
जीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो फैट को कम करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जीरा को नियमित अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यह पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। नियमित जीरा का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।
​जीरा को पानी में भिगोने पर क्या होता है?
आहार में जीरा को शामिल करने के अलावा बहुत से लोग नियमित जीरे के पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। इसे पानी में भिगोने पर ऑस्मोसिस नामक एक नेचुरल प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में जीरे के सभी पोषक तत्व पानी में मिल जाता हैं जिसके कारण पानी का रंग हल्का पीला हो जाता है। जीरा पानी का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है।
जीरा में कितनी कैलोरी होती है?
जीरा में केवल 7 कैलोरी होती है। इसलिए यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। इसे डिटॉक्स ड्रिंक भी कहा जाता है।
जीरा पानी का सेवन कितनी बार करें?
जीरा पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए इसका सेवन कई बार किया जा सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना वजन घटाना चाहते हैं? उसी हिसाब से आपको जीरा पानी पीना चाहिए। तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह 3 से 4 बार इसका सेवन करना चाहिए।
जीरा पानी का सेवन करने के 3 आसान तरीके :
जीरा पानी और दालचीनी पाउडर:
दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो ग्लूकोज के लेवल को स्थिर करता है और मुक्त कणों को शरीर से बाहर निकालता है। जीरे को पानी में पूरी रात भिगो दें। इस पानी का सेवन करने से पहले इसमें चुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।
​जीरा इन्फ्यूज्ड लाइम वॉटर:
नींबू फैट को कम करने में मदद करता है। इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और तेजी से कैलोरी बर्न करता है। यदि आप मॉडरेट एक्सरसाइज करते हैं, तो वर्कआउट से पहले जीरा इन्फ्यूज्ड लाइम वाटर का सेवन करें।
जीरा पानी में मेथी दाना मिलाएं और इसे कुछ देर तक उबालें। इस पानी को छानकर पिएं। मेथी हार्मोनल समस्याओं को दूर करती है और पाचन को सुधारता है। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। यह ध्यान रखें कि सिर्फ जीरा पानी पीने से वजन नहीं घटता है। इसके लिए कम कैलोरी वाले आहार और नियमित एक्सरसाइज की भी करना बहुत जरूरी होता है।
Next Story