लाइफ स्टाइल

Jamun Shots: स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए पूरी तरह फिट

Sarita
25 May 2025 6:59 AM IST
Jamun Shots: स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए पूरी तरह फिट
x
Jamun Shots: जामुन को काला नमक लगाकर तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसके शाट्स का टेस्ट लिया है। अगर नहीं तो इस बार इसे मिस नहीं करें। यह नई डिश आपका दिल जीत लेगी। इसके लिए आपको बाजार का मुंह देखने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर ही बड़े ही आसानी से बना सकते हैं और इसका मजा ले सकते हैं। जामुन का यही मौसम और अगर आप अभी चूक गए तो आपको एक साल इंतजार करना पड़ेगा। इस टेस्टी और हेल्दी डिश को एक बार चखने के बाद लगेगा कि बार-बार इसका लुत्फ उठाया जाए।
सामग्री (Ingredients)
फ्रेश जामुन
पुदीना की पत्ती
काला नमक
बर्फ के टुकड़े
विधि (Recipe)
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले जामुन को पानी से अच्छे से साफ करें।
- अब जामुन के बीज निकालकर पल्प को अलग कर लें।
- अब मिक्सर जार में पल्प, पुदीना की पत्ती, काला नमक और बर्फ के टुकड़े डालें।
- इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें और एक मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
- शॉट्स को छोटे-छोटे ग्लास में सर्व करें और लीजिए तैयार है जामुन शॉट्स।
- इसे सर्व करने के लिए पहले ग्लास के किनारों पर नींबू लगाएं।
- अब एक प्लेट में काला नमक और मिर्च पाउडर को मिक्स कर फैला दें।
- फिर नींबू लगे ग्लास को पलट दें और किनारों पर नमक और लाल मिर्च का पाउडर लगाएं।
- लीजिए आपकी ग्लास की कोटिंग तैयार है। अब इसमें जामुन के रस को डाल कर सर्व करें।
Next Story