- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Jaggery Mawa Barfi:...

x
Jaggery Mawa Barfi: आज हम आपको गुड़ और मावा को मिलाकर बनाई जाने वाली बर्फी के बारे में बताएंगे। यह एक बेहतरीन स्वीट डिश है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और जो इसे एक बार खा ले वह कभी नहीं भूल सकता। यह अपने जायके से तो सबका दिल जीत ही लेती है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती है। वैसे तो इसे किसी भी समय बनाया जा सकता है, लेकिन त्योहारों के मौके पर इसे कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर आप बर्फी को ज्यादा नरम बनाना चाहते हैं तो थोड़ा सा और दूध तथा कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो थोड़ी सी सूजी भी मिला सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
200 ग्राम मावा
100 ग्राम गुड़
1/4 कप दूध
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में गुड़ और दूध डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं।
- गुड़ पूरी तरह से पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दें।
- पिघले हुए गुड़ में मावा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एकसार करें।
- मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- एक प्लेट में थोड़ा सा घी लगाएं। इस प्लेट का इस्तेमाल मिश्रण जमाने में करें।
- तैयार मिश्रण को प्लेट में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए मेवे डालें।
- इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। बर्फी के मिश्रण को सैट होने दें।
- ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। गुड़ मावा बर्फी सर्व करने के लिए तैयार है।
TagsJaggeryMawaBarfiस्वास्थ्य JaggeryHealthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





