- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कटहल बिरयानी: इस...
लाइफ स्टाइल
कटहल बिरयानी: इस स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन पर भरोसा करें
Sarita
6 April 2025 10:53 AM IST

x
कटहल बिरयानी: यह ग्लूटेन फ्री डिश है जिससे शुगर या ब्लड प्रेशर का भी डर नहीं है। आपको इसमें स्वाद और सेहत दोनों का संगम मिल जाएगा। कह सकते हैं कि यह डिश टू इन वन है।
सामग्री (Ingredients)
1 कटोरा कटहल
1 कप प्याज
2 कप चावल (आधे पके हुए)
1 बड़ा चम्मच काजू
1 बड़ा चम्मच बादाम
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
4 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 चुटकी केसर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ती
2 चम्मच घी
पुदीना
1 जावित्री
2 इलायची
2 हरी इलायची
2 दालचीनी
- सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में तेल गरम करें। इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- प्याज को भूनने के बाद काजू और बादाम को भी थोड़ी देर तक भूनें। इसके बाद कटहल को भी तेल में भूनें।
- कटहल को भूनते हुए इसमें सभी तरह के पाउडर को मिलाएं। प्याज, जीरा पाउडर, काली मिर्च, केसर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिलाएं। इसे बाहर निकाल लें। अब चावल की परत बनाएं और उसके ऊपर आधे कटहल को रख दें।
- इसके बाद दूसरी परत बनाएं। फिर पकने तक धीमी आंच पर रहने दें।
- कटहल बिरयानी बनाने की दूसरी विधि भी आसान है। इसमें एक कटोरे में कटहल डाल लें।
- इसके ऊपर अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और दही डालकर मिक्स कर लें।
- इसे ढककर दो घंटे के लिए रख दें। अब एक दूसरे बर्तन में घी लें। इसमें मैरिनेटिड कटहल को डालें।
- इसे हल्की आंच पर पकाना शुरू करें। इसमें गरम मसाला डाल दें। अब भीगे चावल डालें और गरम पानी डालें।
- आप चाहे तो चावल की परत बना लें। इसके बाद कड़ाही को गूंथा हुआ आटा लेकर इसे सील कर दें।
- हल्की आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। बिरयानी को निकालकर रायता या चटनी के साथ सर्व करें।
Tagsकटहल बिरयानीस्वादिष्टसेहतमंदव्यंजनJackfruit Biryanidelicioushealthydishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





