- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Instant Face Pack: घर...
लाइफ स्टाइल
Instant Face Pack: घर पर बने फेस पैक के इस्तेमाल से चमक उठेगा चेहरा
Sarita
26 Sept 2025 12:01 PM IST

x
Instant Face Pack:हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे आप घर की रसोई में मौजूद चीज़ों से बना सकते हैं। ये फेसपैक न सिर्फ आपकी स्किन को इंस्टेंट ब्राइटनेस देगा, बल्कि उसे डीप क्लीन, सॉफ्ट और फ्रेश भी बना देगा। खास बात ये है कि यह 100% नेचुरल है और किसी भी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है। अगर आप किसी पार्टी, शादी या खास मौके से पहले तुरंत निखार पाना चाहते हैं, तो ये फेस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
फेस पैक बनाने का सामान:
दूध की मलाई – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
हल्दी – एक चुटकी
पैक बनाने की विधि:
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच दूध की ताजी मलाई निकाल लें। अब इसमें बराबर मात्रा में शहद मिक्स करें। अब बारी आती है आखिर में हल्की सी हल्दी डालने की तो पैक में थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे मिक्स करें और फिर पैक तैयार करें।
ऐसे करें इस्तेमाल:
पैक के तैयार होने के बाद बारी आती है इसके इस्तेमाल की तो उसके लिए पहले किसी फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करके धो लें।
चेहरा धोने के बाद अब बारी आती है पैक इस्तेमाल करने की तो उसके लिए एक ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर पैक को अप्लाई करें। 20 मिनट तक अब इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें।
कब करें इस्तेमाल:
ये पैक घरेलू है, इसलिए आपको इसके इस्तेमाल से किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। लेकिन फिर भी एक बार पैच टेस्ट कर लें और फिर अपने चेहरे को निखारने के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार करें।
मलाई- स्किन को डीप मॉइस्चर देती है और सॉफ्ट बनाती है।
शहद- स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है।
हल्दी- ग्लो बढ़ाती है और दाग-धब्बे हल्के करती है।
Next Story





