लाइफ स्टाइल

कब्ज को दूर करने और आंतों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास चीजें

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 1:25 PM GMT
कब्ज को दूर करने और आंतों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास चीजें
x
शामिल करें ये खास चीजें
कब्ज की समस्या आम जरूर है लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज की वजह से डाइजेशन पर बुरा असर होता है। अगर आपका पेट रोज सही से साफ नहीं होता है, तो कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। शरीर में पानी की कमी होना, खान-पान की गलत आदतें वगरैह कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते कॉन्सटिपेशन की समस्या हो सकती है। कब्ज का इलाज भी काफी हद तक डाइट मे बदलाव के जरिए किया जा सकता है। खान-पान में सही बदलाव आपको इस परेशानी से निजात दिला सकते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स कब्ज को दूर करने और आंतों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये क्या होते हैं और कैसे कब्ज को दूर करते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कब्ज दूर करने के लिए प्रोबायोटिक्स
कब्ज को दूर करने के लिए प्रोबायोटिक्स अच्छे होते हैं।
दही, छाछ, किमची, फर्मेंटेड फूड्स को प्रोबायोटिक्स में शामिल किया जाता है।
कब्ज होने का एक अहम कारण पेट में गुड बैक्टीरिया की कमी है।
अगर आप प्रोबायोटिक्स का सेवन करती हैं, तो गुड बैक्टीरिया बैलेंस रहते हैं और कब्ज की परेशानी दूर होती है।
दरअसल, प्रोबायोटिक्स में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों में डाइजेस्टिव जूस का निर्माण करते हैं। इनसे खाना आसानी से पचता है और पेट भी सही से साफ होता है।
क्या होते हैं प्रोबायोटिक फूड?
प्रोबायोटिक फूड्स में प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया है, जो कई तरह के खाने के माध्यम से हमारे शरीर तक पहुंचते हैं। आंतों की सेहत, डाइजेशन और भी कई तरह की परेशानियों से ये राहत पहुंचाते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स, हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये हमारे शरीर में गुड और बैड बैक्टीरिया के सही अनुपात को भी मेंटेन करते हैं। ये इंफ्लेमेशन को भी कम करते हैं।
कब्ज को दूर करने के अन्य टिप्स
कब्ज को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे मल मुलायम होता है और आसानी से पेट से बाहर आ जाता है।
सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना भी मदद कर सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां और फाइबर युक्त खाने को डाइट में शामिल करें।
घुलनशील फाइबर पेट साफ करने में मदद करता है।
इसके अलावा दिन भर बैठे रहना भी कब्ज का कारण हो सकता है, इसलिए फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story