लाइफ स्टाइल

समर सीजन में डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं यह खास शर्बत, जानें फायदे

Tulsi Rao
14 Jun 2022 5:32 AM GMT
समर सीजन में डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं यह खास शर्बत, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज रक्त में शर्करा यानी शुगर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते होती है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को मीठे चीजों को खाने की मनाही होती है। लापरवाही बरतने से शुगर स्तर बढ़ जाता है। इससे कई अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो समर सीजन में बेल के शर्बत का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

बेल क्या है
सनातन धर्म में बिल्ब पत्र का विशेष महत्व है। भगवान शिव शंकर को बिल्ब पत्र चढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामना यथाशीघ्र पूर्ण हो जाती है। वहीं, हवन में भी बेल की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। बेल एक फल है। यह फल पकने से पहले हरे रंग की एक सख्त परत से ढ़का होता है। वहीं, पकने के बाद यह पीले रंग का हो जाता है। अंग्रेजी में इसे वुड एप्पल कहा जाता है। यह फल गर्मी के दिनों में फलता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके लिए गर्मी के दिनों में बेल का शर्बत की खपत अधिक होती है
डायबिटीज में फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेल के फल में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह में बेल के शर्बत का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। इसके बाद ही सेवन करें। एक चीज का ध्यान रखें कि शर्बत में चीनी बिल्कुल न मिलाएं। इसके अलावा, कब्ज, पाइल्स, एनीमिया रोग में भी फायदेमंद होता है।


Next Story