लाइफ स्टाइल

बदलते मौसम में, स्वस्थ रहना के लिए, इन चीज़ों को अपने डाइट में जरूर करें शामिल

Nilmani Pal
7 Aug 2021 6:40 PM GMT
बदलते मौसम में, स्वस्थ रहना के लिए, इन चीज़ों को अपने डाइट में जरूर करें शामिल
x
बरसात के दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। असमान्य तापमान के चलते बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है


जनता से रिस्ता वेबडेस्क -: बरसात के दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। असमान्य तापमान के चलते बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। डॉक्टर्स हमेशा मानसून के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। साथ ही रोजाना सुबह में ग्रीन टी या काढ़ा पीने के लिए कहते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहकर मानसून का मजा उठाना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना जरूर सेवन करें।
नींबू व हरी मिर्च का सेवन
मानसूनी दिनों में यदि आप अपने खानपान में नींबू और हरी मिर्च को शामिल करते हैं, तो ये शरीर को विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया से सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ ही इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पानी से होने वाली समस्याओं से बचाने में भी कारगर साबित होते हैं। नींबू के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की भी पूर्ति होती है।

'


Next Story