- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Long Time, तक रहना...
लाइफ स्टाइल
Long Time, तक रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो अपनाएं ये अच्छी आदतें
Rajesh
4 Sep 2024 12:08 PM GMT
![Long Time, तक रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो अपनाएं ये अच्छी आदतें Long Time, तक रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो अपनाएं ये अच्छी आदतें](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/09/04/4003213-untitled-40-copy.webp)
x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: हेल्दी रहने के लिए सही समय पर खाना बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की हमें सेहतमंद बनाने में अहम भूमिका होती है। हम कब- क्या खाते हैं, इसका हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। खासकर रात के खाने का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। खाने के साथ ही आप डिनर के बाद क्या करते है, यह और भी ज्यादा मायने रखता है। संपूर्ण पौष्टिकता से भरा डिनर खाने के बाद अगर तुरंत लेट जाते हैं, तो ये आपकी वेट लॉस जर्नी को भी मुश्किल करने वाला है।
साथ ही इसकी वजह से अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए खाने के साथ पोस्ट डिनर एक्टिविटीज बहुत मायने रखती है, क्योंकि ये शरीर का मेटाबोलिज्म और पाचन शक्ति बढ़ाती हैं, वेट लॉस में मदद करती हैं और आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद करती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जिन्हें डिनर के बाद करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
वॉक करें
डिनर के बाद कम से कम 10 मिनट वॉक जरूर करें। ये ब्लड सर्कुलेशन सही करता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, कैलोरी बर्न करता है, इंसुलिन लेवल कम करता है, मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है और शरीर में फैट स्टोर होने से रोकता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ वॉक करने से दिनभर की बातें शेयर होती हैं, जिससे मानसिक थकान दूर होती है।
गुनगुना पानी पिएं
डिनर के 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं। ये खाने को तोड़ने में और उनसे न्यूट्रिशन एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है।
ब्रश करें
डिनर के आधे घंटे बाद दांतों को ब्रश करें और इसके बाद कुछ भी न खाएं। इससे कैविटी का खतरा टलता है, प्लाक दूर होता है और ओरल हेल्थ अच्छी होती है।
आरामदायक कपड़े पहनें
साफ-सुथरे ढीले कपड़े पहनें। पेट पर चढ़े टाइट कपड़े एसिडिटी या हार्टबर्न पैदा कर सकते हैं और साथ ही सोने में ये असहज महसूस कराते हैं। इसलिए साफ ढीले कपड़े पहनने से शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को राहत मिलती है।
फलों को कहें ना
कुछ लोगों को लगता है कि फल हर हाल में हेल्दी है, लेकिन सच्चाई ये है कि पोस्ट डिनर फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए। ये पाचन प्रभावित करते हैं और इनमें मौजूद शुगर डिनर के बाद शुगर स्पाइक कर सकता है। डिनर के बाद फ्रूट्स खाने से शरीर इसे अच्छे से पचाने में सक्षम नहीं होता है।
Tagsफिटहेल्दीआदतेंfithealthyhabitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Rajesh Rajesh](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Rajesh
Next Story