- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से हैं परेशान तो जरूर खाएं खरबूजा
Bharti Sahu 2
1 Jun 2024 11:40 AM IST

x
summer tipes: खरबूजा एक ऐसा फल है जो आपको गर्मियों के मौसम में देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम में सही फल खाना बहुत जरुरी हैं। मौसम के अनुसार फल खाने से सेहत को दोगुना लाभ मिलता है। खरबूजे में पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है। वैज्ञानिक तौर पर इसे कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) के नाम से जाना जाता है। तो चलिए आपको खरबूजा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
डिहाइड्रेशन से बचाता है –
खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा होने के कारण यह पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। गर्मी के हिसाब से यह फल आपके लिए एकदम बेस्ट है।
वजन कम करें:
इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं। जो लोग तेजी से वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपने आहार में खरबूजा जरूर शामिल करना चाहियें। फाइबर युक्त चीजें खाना पचाने में मद्द करती हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए:
इसमें विटामिन सी और ए, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मद्द नहीं करता बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं।
किडनी के लिए फायदेमंद:
सुबह-सुबह नींबू के साथ खरबूजे का सेवन करने से किडनी से जुड़ी हर परेशानी दूर होती है। यह गुर्दे की सभी बीमारियों के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है।
Tagsगर्मियोंडिहाइड्रेशनपरेशानखरबूजा summerdehydrationtroubledmelonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





