- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ice Cream Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Ice Cream Recipe: गर्मियों में इन तरीकों से घर पर बनाएं स्वादिष्ट आइसक्रीम
Sarita
27 March 2025 9:36 AM IST

x
Ice Cream Recipe: बाजार से आइसक्रीम खरीदने के बजाए अगर आप इसे घर पर ही बनाएं तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम को बनाने के लिए इस्तेमाल चीजों की गुणवत्ता का हमें कुछ नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप इसे घर पर बनाती है तो उसमें आप सेहत को ध्यान में रखते हुए फल और मेवे डाल सकती है। तो आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनसे आप बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम की तरह घर पर परफेक्ट आइसक्रीम बना सकती हैं।
बटर स्कॉच आइसक्रीम
बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए एक गैस पर बर्तन रखें और उसमें चीनी डालें और चाशनी बनाएं। जब चाशनी बन जाए तो उसमें मक्खन, काजू और बादाम डालें और डेढ़ मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें। फिर उसे प्लेट में जमा लें। इससे ठंडा होने पर कूट लें। और उसे क्रीम में व्हीप करके उसमें दूध, चीनी और बटरस्कॉच एसेंस डाल दें और सभी चीजों को मिला कर जमने के लिए रख दें।
फलों की सेहतमंद आइसक्रीम बनाने के लिए आप फलों की प्यूरी बनाएं और फिर इसे बेसिक आइसक्रीम में मिला लें और इसमें बारीक कटे फल भी मिलाएं जिससे खाने में और भी अधिक स्वादिष्ट लगे। फलों में आप अपनी पसंद के फल डाल सकती है।
वनीला आइसक्रीम
वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए आप एक सिंपल और प्लेन आइसक्रीम में कलर और वनीला एसेंस मिला लें। और उसे उच्चतम तापमान पर आठ से नौ घंटे फ्रिज में जमाएं। जब ये अच्छी तरह जम जाए तो इसे सर्व करें। आइसक्रीम में वनीला एक ऐसा फ्लेवर है जो लगभग सभी को खूब पसंद आता है।
Tagsce Creamगर्मियोंस्वादिष्टआइसक्रीम ce CreamSummerDeliciousIce Creamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





