- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hyderabadi Khatte...
लाइफ स्टाइल
Hyderabadi Khatte Aloo: घर पर बनाएं होटल जैसा हैदराबादी खट्टे आलू की रेसिपी
Sarita
8 Feb 2026 6:53 AM IST

x
Hyderabadi Khatte Aloo: आज अगर आप कुछ अलग, चटपटा और सुपर टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं, तो हैदराबादी खट्टे आलू (Hyderabadi Khatte Aloo) की ये रेसिपी जरूर ट्राइ करें. यह डिश हैदराबादी खानपान की खास पहचान मानी जाती है, जिसमें इमली की खटास और मसालों की खुशबू होती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे कम समय में और आसानी से तैयार किया जा सकता है|
हैदराबादी खट्टे आलू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
उबले आलू – 4 मध्यम आकार (टुकड़ों में कटे)
इमली का गूदा – 2 बड़े चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 8–10
हरी मिर्च – 2 (चीरी हुई)
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुड़ या चीनी – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हरा धनिया – सजाने के लिए
हैदराबादी खट्टे आलू की रेसिपी :
एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें राई और जीरा डालकर चटकने दें. फिर करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब मसाले हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. तुरंत उबले आलू डालकर हल्का सा फ्राई करें.
अब इमली का गूदा और थोड़ा पानी मिलाएं. नमक डालकर 5 से 7 मिनट मीडीयम आंच पर पकने दें ताकि मसाला आलू में अच्छी तरह घुल जाए. स्वाद संतुलित करने के लिए थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिला सकते हैं.
गाढ़ी ग्रेवी बनते ही गैस बंद करें और हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम परोसें|
TagsHyderabadiKhatte Alooखट्टे आलू HyderabadiSour Potatoes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





