- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- How To Burn Thigh Fat:...
लाइफ स्टाइल
How To Burn Thigh Fat: तेजी से कम होने लगेगा थाई फैट, रोज करें ये एक्सरसाइज
Sarita
26 Nov 2025 8:30 AM IST

x
How To Burn Thigh Fat: अगर समय रहते थाई फैट को कम नहीं किया गया, तो चलते समय जांघें आपस में टकराने लग जाएंगी। इससे न केवल आपको कपड़े पहनने में दिक्कत महसूस होगी बल्कि आपको चलने में भी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से थाई फैट को बर्न किया जा सकता है। एक महीने तक हर रोज ये एक्सरसाइज करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
कर सकते हैं स्क्वैट्स- थाई फैट बर्न करने के लिए स्क्वैट्स एक अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्क्वैट्स करने से जांघों की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। लोअर बॉडी को टोन करने के लिए आप भी स्क्वैट्स करना शुरू कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज स्क्वैट्स के तीन सेट करने से शुरुआत करनी चाहिए।
फायदेमंद साबित होंगे स्टेप-अप्स- जांघों के आसपास जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए स्टेप-अप्स करने की सलाह भी दी जाती है। लोअर बॉडी में जमा फैट को कम करने के लिए स्टेप-अप्स एक अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है। दोनों लेग से 10-15 रेप्स के 3 सेट्स करें। रोजाना स्टेप-अप्स करने से जांघों पर जमा फैट जल्दी पिघलने लगेगा। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए भी स्टेप-अप्स की हेल्प ली जा सकती है।
कर सकते हैं लंजेस- अगर आप जांघों के आसपास जमा जिद्दी चर्बी को गुडबाय कहना चाहते हैं, तो आप लंजेस की मदद ले सकते हैं। हर रोज नियम से लंजेस के तीन सेट करें और महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाई फैट से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर भी फोकस करने की जरूरत है।
Next Story





