लाइफ स्टाइल

सर्दियों में औषधि की तरह है कुलथी की दाल, शरीर को देती है अनगिनत लाभ

jantaserishta.com
7 Jan 2026 4:29 PM IST
नई दिल्ली: सर्दियों में शरीर को ऊर्जा देने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड और दक्षिण भारत की एक दाल शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पथरी को गलाने में भी महत्वपूर्ण है?
हम बात कर रहे हैं कुलथी की दाल की, जो सर्दियों में शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करती है और कई रोगों से भी बचाती है। उत्तराखंड और दक्षिण भारत में कुलथी की दाल की पैदावार होती है और ये वहां की थाली का मुख्य आहार भी है। इसे हॉर्स ग्राम भी कहते हैं। आयुर्वेद में साधारण सी दिखने वाली दाल को औषधियों गुणों से भरपूर माना जाता है और सर्दियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी माना गया है। कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है, और ये वात और कफ को भी संतुलित करने में मदद करती है। तो चलिए, आज आपको कुलथी की दाल के सेवन के फायदे बताते हैं।
कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है और शरीर भी ऊर्जा से भरा रहता है। अगर मोटापा परेशान कर रहा है और सर्दियों में तेजी से वजन बढ़ता है, तो कुलथी की दाल वरदान है। ये ऊर्जा से भरपूर होती है और एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे शरीर को पौष्टिक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं।
कुलथी की दाल कफ और वात दोष को संतुलित करती है। सर्दियों में वात दोष की वृद्धि बढ़ जाती है और कफ की समस्या भी परेशान करती है। ऐसे में कुलथी की दाल कफ को ढीला करने में मदद करती है और संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देती है।
कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में लिथोट्रिप्टिक गुण होता है, जो पथरी को तोड़ने और गलाने में मदद करता है। इसके लिए कुलथी की दाल का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में कुलथी की दाल को रात में पानी में भिगोकर रखकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी लाभकारी होता है। इसके अलावा, शुगर के मरीजों को भी कुलथी की दाल खिलाई जा सकती है। कुलथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर दोनों रक्त में शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story