- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- विटामिन B12 की कमी को...
लाइफ स्टाइल
विटामिन B12 की कमी को दूर करे देसी नुस्खा – पीली दाल का कमाल
Saba Naaz
29 Jun 2025 2:22 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : विटामिन-बी12 एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकती है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने के कारण एनीमिया, थकान, याददाश्त कमजोर होना और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं (Vitamin-B12 Deficiency Symptoms) हो सकती हैं।
हालांकि, इसका सबसे अच्छा सोर्स जानवरों से मिलने वाले प्रोडक्ट्स हैं। इसलिए वेजिटेरियन्स में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंग की दाल विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने (Moong Dal for Vitamin-B12) में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें कैसे। मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं।
हालांकि, मूंग दाल में प्राकृतिक रूप से विटामिन-बी12 नहीं होता। लेकिन इसे खाने से विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है, जो कमी को पूरा करने के लिए जरूरी है। साथ ही, इसमें मौजूद फोलेट्स विटामिन-बी12 की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। मूंग दाल में फोलेट प्रचुर मात्रा में होता है, जो विटामिन-बी12 के साथ मिलकर रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। फोलेट की कमी से भी एनीमिया हो सकता है, इसलिए मूंग दाल का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है।
विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन पेट और आंतों की सेहत पर निर्भर करता है। मूंग दाल पचाने में आसान होती है और इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, जिससे विटामिन-बी12 का अब्जॉर्प्शन बेहतर हो सकता है। मूंग दाल शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें आयरन भी होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। विटामिन-बी12 की कमी से होने वाले एनीमिया में आयरन से भरपूर डाइट लेना भी फायदेमंद होता है। मूंग दाल विटामिन-बी12 के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है, लेकिन यह इसका सोर्स नहीं है।
इसलिए इसके साथ विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स खाने चाहिए, जैसे-
डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, दही, पनीर और छाछ में विटामिन-बी2 होता है।
अंडे- अंडे विटामिन-बी12 के सबसे अच्छे सोर्स में गिना जाता है।
फोर्टिफाइड फूड्स- सोया मिल्क, बादाम मिल्क और कुछ अनाज जिनमें बी12 मिलाया गया हो।
सप्लीमेंट्स- डॉक्टर की सलाह से विटामिन-बी12 के टैबलेट या इंजेक्शन ले सकते हैं।
Tagsविटामिननुस्खापीलीदालvitaminsrecipeyellowlentilsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





