- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Honey Face...
लाइफ स्टाइल
Homemade Honey Face Pack: चमकती त्वचा पाने के लिए शहद से बने फेस पैक आजमाएं
Sarita
14 Feb 2025 12:18 PM IST

x
Homemade Honey Face Pack: हेल्दी, ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए आप शहद (Honey) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप इसे अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. शहद आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने का काम करता है. ये त्वचा संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है. ये मुंहासे और उम्र बढ़ने वाले लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है. ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. आप ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए शहद से कई तरह के फेस पैक (Honey Face Pack) बना सकते हैं. ये फेस पैक आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. आइए जानें आप फेस पैक बनाने के लिए किस तरह से शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं|
शहद और गुलाब का फेस पैक-
इसके फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर पेस्ट बना लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे अच्छे से मिलाएं. इसे पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. ये आपकी त्वचा पर प्राकृतिक रूप से ग्लो लाने का काम करता है. आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं|
शहद और चंदन का फेस पैक-
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं. इन्हें मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब उंगलियों से त्वचा की मसाज करें. इस फेस पैक को त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं|
एक बाउल में 1 से 2 चम्मच शहद लें. इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं. हल्के हाथों से त्वचा की मसाज करें. इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. ये आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने का काम करेगा. आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|
शहद और दूध का फेस पैक-
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल लें. इसमें 2 से 3 चम्मच दूध और शहद मिलाएं. इस पैक को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं. इसे कुछ मिनटों के लिए लगा रहने दें. इसके बाद उंगलियों से धीरे से मसाज करें. इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें. आप हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल 2 से 3 बार कर सकते हैं. ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा|
शहद और एलोवेरा फेस पैक-
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल लें. इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं. इसे अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं. कुछ देर के लिए इससे त्वचा की मसाज करें. इस फेस पैक को त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं|
TagsHomemadeHoneyFace Packचमकतीत्वचाशहदफेस पैक HomemadeGlowingSkinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





