लाइफ स्टाइल

Homemade DIY Black Hair Colour: घर पर बनाएं नेचुरल DIY ब्लैक हेयर कलर

Sarita
27 Oct 2025 11:54 AM IST
Homemade DIY Black Hair Colour: घर पर बनाएं नेचुरल DIY ब्लैक हेयर कलर
x
Homemade DIY Black Hair Colour: आजकल हर कोई अपने सफेद बालों से परेशान है. कम उम्र के लोग हो या बड़े हर किसी के बाल आजकल सफेद हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से वे लोग बाहर में मिलने वाले केमकिल हेयर कलर लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में मिलने वाले केमिकल हेयर कलर से कई बार बाल रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं? ऐसे में अब आप घर बैठे ही बालों को नेचुरल तरीकों से काले कर सकते हैं. जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर DIY ब्लैक हेयर कलर की बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने में आपको किसी केमिकल की जरूरत नहीं पड़ेगी, साथ ही इसे बालों पर लगाने से आपके बाल काले और मजबूत भी रहेंगे.
काला हेयर कलर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
हिना पाउडर – 2 बड़े चम्मच
इंडिगो पाउडर – 2 बड़े चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल (नारियल) – 1 छोटा चम्मच
काला हेयर कलर बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक कटोरी में हिना पाउडर डालें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. तैयार हुए पेस्ट को ढककर 6-8 घंटे के लिए अलग रख दें.
इसके बाद एक अलग कटोरी में इंडिगो पाउडर लें, फिर थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
अब पहले तैयार हुआ हिना पेस्ट में नारियल तेल डालें, फिर इंडिगो पेस्ट मिला दें. अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर रहने दें.
तैयार हुआ कलर बालों पर कैसे लगाएं?
कलर लगाने के लिए सबसे पहले बालों को साफ और सूखा रखें.
फिर तैयार हुए कलर के मिश्रण को बालों में जड़ों से सिरों तक लगाएं.
कलर पूरी तरह बालों में लगा लेने के बाद करीब 1–2 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें.
बाल सूखने के बाद इसका रंग बहुत अच्छा दिखता है.
Next Story