- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade De-Tan Face...
लाइफ स्टाइल
Homemade De-Tan Face Pack: धूप से हो रही टैनिंग से हैं परेशान, तो आज ही ट्राई करें ये होममेड डी-टैन फेस पैक
Sarita
11 Nov 2025 9:56 AM IST

x
Homemade De-Tan Face Pack: मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर ही पड़ता है. इस मौसम में चेहरा पर डलनेस, असमान रंग और झाइयां नजर आने लगती है. ठंडी हवाएं स्किन को ड्राई और रूखा बना देती है. ऐसे में जरूरत होती है सही देखभाल और रेगुलर स्किनकेयर करने की. अगर आप चाहते हैं की सर्दियों में भी आपका चेहरे की चमक को बरकरार रहे तो यहां दिए गए स्किन केयर टिप्स को अपना सकती हैं. इस आर्टिकल की मदद से आप हल्दी और कॉफी से आसानी से होममेड डी टैन पैक तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं होममेड डी टैन पैक बनाने का तरीका|
होममेड डी-टैन फेस पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
हल्दी – दो बड़े चम्मच
कॉफी पाउडर – एक चम्मच
गुलाब जल – एक चम्मच
होममेड डी-टैन फेस पैक कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक तवा गरम करें और हल्दी को काला होने तक भून लें. इसे 5-8 मिनट तक लगातार चलाते रहे और मीडियम फ्लेम पर भूनें.
अब हल्दी को ठंडा होने दें फिर इसमें कॉफी पाउडर और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाकर तैयार करें|
होममेड डी-टैन पैक चेहरे पर कैसे लगाएं?
डी टैन पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है. इसके लिए आप सबसे पहले चेहरे को अपने पंसद के फेस वॉश और क्लींजर से धोएं.
पानी से साफ करने के बाद नम त्वचा पर तैयार डी टैन पैक लगाएं. इसके लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे आप चेहरे के साथ ही गर्दन, हाथ और गले के ऊपरी हिस्सों पर भी लगा सकते हैं .
इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और पानी से धोएं.
इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं.
होममेड डी-टैन पैक लगाने के क्या फायदे हैं?
बाजार वाले प्रोडक्टस में कई सारे केमिकल्स मिलाएं जाते हैं जो त्वचा को कई सारे नुसान पहुंचाते हैं. लेकिन होममेड डी-टैन पैक हर त्वचा को सुट करता हैं और चेहरे की टैनिंग को धीरे-धीरे दूर करता है.
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी व नुकसान नहीं होता है.
हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मेलानिन उत्पादन कम करने के साथ ही डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है.
हफ्ते में कम से कम दो बार ये होममेड डी टैन पैक लगाने से चेहरे की रंगत सुधरती और स्किन ब्राइट दिखता है.
ठंड के मौसम में ये ड्राई स्किन को पोषण देने का काम करता है|
TagsHomemadeDe-TanFace PackधूपटैनिंगHomemadeSunTanning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





