लाइफ स्टाइल

Holi 2025: होली के लिए ट्रेंड में हैं ये तरह के आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Sarita
11 March 2025 11:35 AM IST
Holi 2025: होली के लिए ट्रेंड में हैं ये तरह के आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई
x
Holi 2025: अगर आपको भी किसी होली पार्टी का इनविटेशन मिला है और आप यह सोचकर उलझन में हैं कि कौन-सा आउटफिट आपके लिए बेस्ट रहेगा, तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। यहां हम महिलाओं के लिए कुछ ट्रेंडी आउटफिट के विकल्प बताएंगे, जिसे आप आसानी से पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट कुर्ता और कलरफुल दुपट्टा
यदि अपने लुक को आप सिंपल लेकिन खूबसूरत रखना चाहती हैं तो सफेद कुर्ता होली के लिए क्लासिक चॉइस है, जिसे आप ब्राइट कलर वाले बंधेज या टाई-डाई दुपट्टे के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे प्लाजो, लेगिंग्स के साथ पहनें, उससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
टाई-डाई को-ऑर्ड सेट्स
आज-कल महिलाओं को को-ऑर्ड सेट पहनना काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप होली के मौके पर टाई-डाई प्रिंट का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ऐसा कलरफुल टाई-डाई को-ऑर्ड सेट होली पर स्टाइलिश लुक देगा।
शॉर्ट कुर्ता और धोती पैंट
धोती पैंट होली के मौके पर आपको सहज रखेगी। ये आरामदायक और एथनिक लुक के लिए यह परफेक्ट है। व्हाइट कुर्ता या प्रिंटेड कुर्ते के साथ ब्राइट धोती पैंट पहनें।
डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप
ग्लैमरस लुक के लिए आप डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्राइट क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप पर कलर गिरने से होली का असली मजा आएगा!। ये देखने में काफी अच्छी लगेगी।
कलरफुल लॉन्ग स्कर्ट के साथ व्हाइट या पेस्टल शेड की टी-शर्ट पहनें। ये स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ऑप्शन है। ये आपको एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न टच भी देने में मदद करेगी।
Next Story