लाइफ स्टाइल

Holi 2025 Special Snack: इस रेसिपी से घर पर बनाएं मसाला मठरी

Sarita
5 March 2025 8:16 AM IST
Holi 2025 Special Snack: इस रेसिपी से घर पर बनाएं मसाला मठरी
x
Holi 2025 Special Snack: यदि आप भी कुछ ऐसा ही करना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसा विकल्प बताने जा रहे हैं, जो बनाने में भी आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। हम यहां बात कर रहे हैं मसाला मठरी की, जिसे आप पहले से बनाकर तैयार कर सकती हैं।
मसाला मठरी बनाने का सामान-
2 कप मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी (मठरी को क्रिस्पी बनाने के लिए)
2 बड़े चम्मच तेल (मोयन के लिए)
1 छोटा चम्मच अजवायन
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी (आटा गूंधने के लिए)
तलने के लिए तेल
मसाला मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, अजवायन, जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर और नमक डालें। अब इसमें मोयन के लिए तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
जब मिश्रण मोयन के कारण मुट्ठी में दबाने पर बंध जाए, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त मैदा गूंथ लें। मैदा को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब गुंथी हुई मैदा की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। बेलन से हल्की मोटी मठरी बेलें। इसके बाद इसे कांटे या चाकू से मठरी पर हल्के-हल्के निशान बना लें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं।
अब बारी है मठरी को तलने की। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर मठरियां तलें, ताकि वे अंदर तक अच्छे से पकें और कुरकुरी बनें।
जब मठरियां सुनहरी और क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें। इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। होली के दिन चाय या ठंडाई के साथ इसका मजा लें।
Next Story