- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hing Kachori Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Hing Kachori Recipe: शाम की चाय के साथ सर्व करें ये करारी और खस्ती हींग की कचौड़ी
Sarita
7 Oct 2025 12:53 PM IST

x
Hing Kachori Recipe: अक्सर शाम के नाश्ते में के लिए हम हमेशा कुछ नई और टेस्टी डिश ऑप्शन की तलाश में रहते हैं जो सबको पसंद भी आए और हल्की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट हो. ऐसे में अगर आप कुछ टेस्टी ढुंढ रहे हैं तो हींग कचौड़ी की यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. भारतीय परंपरा में कचौड़ी की एक खास जगह है, वहीं बात करे अगर हिंग की कचौड़ी की तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इसमें हींग, उड़द दाल और मसालों का स्वाद खाने के जायके को बढ़ा देता है. हमारे यहां कचैरियां अक्सर शाम के चाय के साथ सर्व किया जाता है. लेकिन आप चाहे तो आलू की सब्जी या खट्टी मिठी चटनी और छांछ के साथ भी इसका मजा ले सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं घर पर हींग कचौड़ी बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
हींग की कचौड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री लगती है:
उड़द दाल- आधा कप (4-5 घंटे भिगोई हुई)
हींग – एक चुटकी
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
अदरक पेस्ट – एक छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
हींग की कचौड़ी कैसे बनाएं:
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदकर तैयार कर लें. इसे 20-25 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ें.
अब स्टफिंग बनाने के लिए भिगोई हुई उड़द दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा पिस लें. फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें, इसमें हींग, सौंफ और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें और दाल मिलाकर 5-6 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
अब नमक, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से मिलाएं. अब आपकी स्टफिंग बनकर तैयार है.
अब आटे के छोटे लोई बनाकर गोल बेल लें. बीच में एक चम्मच दाल वाली स्टफिंग डालकर गोल लोई बना लें.
इसे हल्के हाथों से बेलकर कचौरी का गोल आकार दें. एक एक कर सारी कचौरिया बेल कर रखें.
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर कचौरियां तलें. इसे दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
अब तैयार हींग कचौड़ी को इमली या धनिया-पुदिना की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
TagsHing Kachoriखस्तीहींगकचौड़ीHing Kachoricrispyasafoetidashortbread जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





