लाइफ स्टाइल

वेज डाइट वालों के लिए खास प्रोटीन वाली रोटी

Saba Naaz
10 Jun 2026 8:23 PM IST
वेज डाइट वालों के लिए खास  प्रोटीन वाली रोटी
x

लाइफस्टाइल: डेली डाइट में प्रोटीन की कमी आज एक आम समस्या बनती जा रही है। खासकर उन लोगों में जो ज्यादातर गेहूं की रोटी और सब्जी पर निर्भर रहते हैं। भारतीय घरों में लंच और डिनर का मुख्य हिस्सा गेहूं की रोटी ही होती है, जो मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट का स्रोत होती है। ऐसे में शरीर को जरूरी मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता, जिससे कमजोरी, थकान और मसल्स लॉस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।


विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ रोटी और सब्जी पर निर्भर रहने से डाइट असंतुलित हो जाती है। दाल खाने के बावजूद कई बार प्रोटीन की डेली रिक्वायरमेंट पूरी नहीं हो पाती। इसी समस्या का आसान समाधान है—गेहूं के आटे में कुछ हेल्दी चीजें मिलाकर रोटी को प्रोटीन रिच बनाना। अगर आप गेहूं नहीं छोड़ना चाहते तो उसमें कुछ खास सामग्री मिलाकर उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ाई जा सकती है। उदाहरण के तौर पर बेसन, सोया आटा या चने का आटा मिलाकर रोटी को ज्यादा हेल्दी और प्रोटीन युक्त बनाया जा सकता है।


इन चीजों को सही मात्रा में आटे के साथ मिलाने से रोटी का स्वाद भी बेहतर हो जाता है और पोषण भी बढ़ता है। इस तरह बनी प्रोटीन रिच रोटी को अगर दाल, पनीर, दही या अन्य प्रोटीन युक्त फूड्स के साथ खाया जाए तो शरीर की जरूरत काफी हद तक पूरी हो सकती है। यह तरीका उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है जो जिम करते हैं, फिटनेस पर ध्यान देते हैं या फिर अपनी डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं। नियमित रूप से इस तरह की रोटी को डाइट में शामिल करने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी भी कम महसूस होती है।

Next Story