- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Healthy Lunch Recipe: ...
लाइफ स्टाइल
Healthy Lunch Recipe: लंच के लिए 7 आसान भारतीय रेसिपी जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं
Sarita
25 May 2025 11:55 AM IST

x
Healthy Lunch Recipe: अगर आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें हर रोज़ खाना बनाना पड़ता है तो ये कशमकश आपके मन में भी होती होगी कि आखिर लंच में क्या बनाएं जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी. ऐसा क्या बनाया जा सकता है जिससे वेराइटी भी बनी रहे और साथ ही साथ खाने में भी अच्छा लगे. अगर आपको भी यही समस्या होती है तो आज हम आपकी समस्या का समाधान ले कर आये हैं. बताते हैं आपके लंच के लिए 7 ऐसी रेसिपी जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं|
लंच में बनाए ये सात हेल्दी रेसिपीः
1. स्टफ्ड गोभी पराठाः
अपने लंच में आप गोभी के पराठे शामिल कर सकते हैं. ये पराठे बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं. गेहूं के आटे में ज्यादा मात्रा में फूलगोभी इन पराठों को पौष्टिक बनाती है. इन पराठों की खुशबू और स्वाद लाजवाब होता है इन्हें आप लंच में शामिल कर सकते हैं|
2. दाल मखनीः
पंजाब में दाल मखनी बेहद लोकप्रिय है. दाल मखनी की चिकनी मखमली बनावट और उसका स्वाद इस दाल को हमारी रोज़ की दाल से थोड़ा अलग बनाता है. दाल मखनी इंडियन्स के फेवरेट फ़ूड में शामिल है. दाल मखनी को गरमा गरम रोटी या गरम चावल के साथ पेयर कर सकते हैं|
3. दही वाले आलूः
अगर आप अपने लंच के लिए स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो दही वाले आलू बेस्ट ऑप्शन है. आलू घर में आसानी से मिलने वाली सब्ज़ी है, जो जब दही के साथ मिलकर बनाई जाती है तो इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है. झटपट तैयार होने वाली ये सब्ज़ी राजस्थान में बहुत ज्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी है|
4. आलू पालक की सब्ज़ीः
आलू और पालक का कॉम्बिनेशन आपके खाने के स्वाद को डबल कर सकता है. आलू पालक की सब्जी आप दो तरह से बना सकते हैं. पालक को पीसकर उबले हुए आलू डालकर इसे रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं, वहीं पालक और आलू को काटकर भी इसकी सूखी सब्जी बनाई जा सकती है|
5. टमाटर पुलावः
टमाटर पुलाव साउथ और महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी है. चावल को प्याज,टमाटर की प्यूरी, ताजी हरी सब्जियों और कुछ मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप लंच के लिए बना सकते हैं या फिर अपने ऑफिस में लंच के लिए अपने टिफिन के लिए पैक कर सकते हैं|
ये दो अलग-अलग तरह की दालों को मिक्स करके बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए मुंग और मसूर की दाल को कुकर में पकाएं और प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया का तड़का लगा दें. ये दाल आपके दोपहर के खाने को लाजवाब बना सकती हैं|
7. पनीर भुर्जीः
पनीर भुर्जी बेहद टेस्टी और हेल्दी डिश है. पनीर भुर्जी बनाना बहुत आसान है और इसे आप अपने लंच में शामिल कर सकते हैं. पनीर भुर्जी को आप पराठा या रोटी के साथ खा सकते हैं. ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ हाथ आपके लिए सेहतमंद भी है. इसमें सभी हरी सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक बनाया जा सकता है|
TagsHealthy Lunchलंचस्वादसेहतभरपूर Healthy LunchLunchTasteHealthFullजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





