लाइफ स्टाइल

Healthy Breakfast: सेवइयां हैं सबसे अच्छा ऑप्शन, जानें इसे बनाने की विधि

Sarita
31 Jan 2025 10:55 AM IST
Healthy Breakfast:  सेवइयां हैं सबसे अच्छा ऑप्शन, जानें इसे बनाने की विधि
x
Healthy Breakfast: ब्रेकफास्ट में कुछ नया चाहते हैं जो ना केवल हेल्दी बल्कि टेस्टी भी हो तो सेंवईं को ट्राई करें। लेकिन सेंवई की मीठी रेसिपी नहीं बल्कि मजेदार चिली गार्लिक सेंवईं। तो जान लें क्या है इस वेजिटेबल से भरी सेंवई को बनाने का तरीका
एक पैकेट मीडियम साइज की सेंवई
एक शिमला मिर्च
एक गाजर
प्याज
8-10 लहसुन की कलियां
स्प्रिंग अनियन
बारीक कटा हरी मिर्च
काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
चिली गार्लिक सेंवई की रेसिपी
-सबसे पहले किसी पैन में डालकर सेंवई को गोल्डन होने तक भून लें। अगर सेंवई पहले से रोस्ट है तो हल्का सा गर्म कर लें। जिससे कि ताजापन आ जाए।
-अब पानी किसी बड़े बर्तन में रखें और तीन से चार बूंद तेल डाल दें।
-पानी उबलने लगे तो सेंवईं डालकर चलाएं। गैस की फ्लेम बंद कर दें और दो मिनट के लिए सेंवई को पानी में छोड़ दें। जब सेंवई पक जाए तो इसे छान लें।
-दूसरे पैन में तेल डालें और गर्म करें। इसमे बारीक कटे लहसुन को डालकर भूनें।
-लहसुन के भुनते ही प्याज डालें और भून लें। साथ में शिमला मिर्च और गाजर को भी डालकर पका लें।
-आप चाहें तो मनचाही सब्जियों को भी डाल सकते हैं। ब्रोकली, स्वीटकॉर्न भी अच्छी लगेगी।
सब्जियां जब पक जाएं तो पकी हुई सेंवईं को डाल दें।
मिक्स करें नमक डालें और साथ में काली मिर्च भी डाल दें।
जरूरत हो तो थोड़ा सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें।
ऊपर से चार से पांच लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं और गर्मागर्म परोसें।
बस रेडी है टेस्टी और हेल्दी सेंवई से बना ब्रेकफास्ट।
Next Story