- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Healthy Breakfast :...
लाइफ स्टाइल
Healthy Breakfast : सुबह का नाश्ता होगा खास, फटाफट ऐसे बनाएं वेजिटेबल चीज चीला
Sarita
7 Sept 2025 12:01 PM IST

x
Healthy Breakfast: एक तो मन संतुष्ट रहता है और दूसरा भरा हुआ पेट दिन की शुरुआत में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। एक कारण यह भी है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग समय पर खाना भी नहीं खा पाते। ऐसे में अगर नाश्ता अच्छा हो जाए तो लंच के लिए थोड़ा लेट होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए सुबह के नाश्ते में तरह-तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अब सवाल यह है कि हर दिन नाश्ते में क्या अलग बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी बताते हैं। आज आप नाश्ते में वेजिटेबल चीज़ चीला बना सकते हैं। जानिए वेजिटेबल चीज़ चीला बनाने की आसान रेसिपी।
वेजिटेबल चीज चीला की सामग्री:
-3 बड़े चम्मच बेसन
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
-1/2 कप टुकड़ों में कटा प्याज
-1/2 कप टुकड़ों में कटा टमाटर
-1/2 कप शिमला मिर्च
-1 क्यूब चीज
-स्वादानुसार नमक
वेजिटेबल चीज चीला बनाने की विधि:
सबसे पहले तीन बड़े चम्मच बेसन एक बाउल में डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लें। अब कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियां भी मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लीजिए।
ध्यान रखें कि घोल में गांठ न पड़े। अच्छे से मिला लीजिए। तब तक एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने दें। अब इस बेचन और सब्जियों वाले घोल को गर्म तवे पर डालें और हल्का फैला लें। उसके बाद सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ अच्छे से पका लें। अब तवे पर चीला के साथ एक तरफ चीज डालकर चीज के पिघलने तक पका लीजिए।
चीला बनेगा अधिक लजीज :
-स्वादिष्ट के साथ पोषक नाश्ता बनाना चाहते हैं तो चीला बनाते समय ध्यान रहे कि ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।
-चीला अच्छे से पके इसके लिए बेसन का घोल पतला रखें।
-सब्जियों को बेसन के घोल में मिलाने से पहले दो मिनट के लिए स्टीम भी किया जा सकता है।
Next Story





