- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: किन लोगों को...
लाइफ स्टाइल
Health: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए गिलोय, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
Sarita
6 Jun 2025 9:49 AM IST

x
Health: गिलोय में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन गिलोय का सेवन करने की वजह से कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में गिलोय को कंज्यूम करने के कारण भी आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
लो ब्लड शुगर:
गिलोय का सेवन करने की वजह से ब्लड शुगर लेवल कम होता है इसलिए बल्ड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको हाइपोग्लाइसेमिया है यानी अगर आपको लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या रहती है, तो गिलोय का सेवन करने के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं:
प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा जो महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, उन्हें भी गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों के लिए भी गिलोय का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि गिलोय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
TagsHealthगिलोयसेहतनुकसानHealthGiloyHarmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





