- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में एक महीने तक प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
Sarita
1 May 2025 7:58 AM IST

x
Health: गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन जल्दी होता है और एनर्जी की कमी हो जाती है. गर्म मौसम की वजह से चेहरे पर भी मुंहासे निकलने लगते हैं. इन सब के बीच अगर आप योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो आपकी सेहत के साथ बेहतर हो सकती है. जानतें हैं सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदों के बारे में|
सूर्य नमस्कार के हैं अनगिनत फायदे:
भारत में सूर्य को देवता की उपाधि दी गई है. सूर्य को बल, बुद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इसी कारण कुछ लोग सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं. सूर्य नमस्कार को सारे आसनों में सर्वोत्तम माना गया है. इसे करने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरस्त रहता है. सूर्य नमस्कार को 12 योगासनों का संगम माना गया है. यह आसन आपके शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है. सूर्योदय से पहले उठकर आप नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करें. गार्मियों में एक महीने तक इस आसन को करने से आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है, आपके शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आपको मानसिक शांति भी मिलती है. चलिए इसके फायदे डिटेल में जान लेते हैं|
सूर्य नमस्कार के फायदे:
1. पाचन तंत्र मजबूत होना: अगर आप गर्मियों के मौसम में रोज सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको पेट से संबंधित कोई रोग नहीं होता है. इसे करने से आपको कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और आपका पाचन तंत्र स्वस्थ्य रहता है|
2. चमकने लगेगा चेहरा: अगर आपका चेहरा भी गर्मी में धूप, धूल-मिट्टी के कारण मुरझा गया है. चेहरा बेजान लगने लगा है, मुहांसे हो गए हैं और चेहरे पर निखार नहीं रह गया है तो आप सूर्य नमस्कार को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है|
3. शरीर में आएगी एनर्जी: गर्मियों के मौसम में थकान महसूस होना, ब्लड प्रेशर लो हो जाने जैसी समस्याओं का सामना आपको अक्सर करना पड़ता है. इसलिए आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए. इसे करने से आपके शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं रहती है और आपकी सेहत दुरुस्त रहती है|
4. वजन घटाने में है कारगर: सूर्य नमस्कार करने के दौरान शरीर में अंदरूनी अंगों की स्ट्रेचिंग होती है. इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और आपके पेट की का एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है|
5. पीरियड्स पेन में राहत: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का सामना करना पड़ता है. इस दौरान कुछ महिलाओं को अधिक दर्द होता है जो असहनीय होता है तो आपको भी नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करना चाहिए. इससे आपके हार्मोन्स संतुलित रहेंगे और आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगी|
6. मेंटल हेल्थ रहेगी दुरुस्त: अगर आपका मन शांत है तो आप किसी भी समस्या से बाहर निकल सकते हैं. इसलिए आपकी मानसिक सेहत का सही होना बहुत जरूरी है. मानसिक सेहत को ठीक रखने के लिए आप सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करें. जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलती है|
TagsHealthगर्मियोंसूर्य नमस्कारप्रभावHealthSummerSurya NamaskarEffectजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





