लाइफ स्टाइल

Health Update: खून की कमी दूर करने में मददगार चुकंदर

Admindelhi1
29 Jan 2026 6:13 PM IST
Health Update: खून की कमी दूर करने में मददगार चुकंदर
x

सामग्री :

चुकंदर दो से तीन

गाजर मध्यम आकार की एक

सेब एक

अदरक ए‍क

नींबू का रस स्वाद के अनुसार

काला नमक स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच

पुदीने का पत्ता

पानी आवश्यकतानुसार

विधि :

इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले चुकंदर, गाजर और सेब को अच्छी तरह धो लें।

अब इन्हें छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

अदरक को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब इन सभी को एक कप पानी डालकर ब्‍लेंड कर लें।

अगर जूस बहुत गाढ़ा लग रहा हो, तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।

अब जूस को गिलास में निकाल लें।

इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें।

आप चाहें तो इसे ठंडा करने के लिए कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

जूस तैयार है। इसे सर्व कर सकते हैं।

Next Story