लाइफ स्टाइल

Health Tips: असहनीय जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाएं बाबा रामदेव की सलाह

Sarita
3 Oct 2025 7:49 AM IST
Health Tips: असहनीय जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाएं बाबा रामदेव की सलाह
x
Health Tips: अगर उड़ नहीं सकते तो दौड़ो, दौड़ नहीं सकते तो चलो, चल नहीं सकते तो रेंगो पर आगे की तरफ बढ़ते चलो। ज़िंदगी की रेस को जीतने का यही फलसफा है। लेकिन घुटनों के दर्द से दौड़ना-चलना तो दूर, उठना भी मुश्किल हो गया है। पहले तो उम्र के साथ घुटने कमजोर होते थे, लेकिन अब तो यंगस्टर्स भी ज्वाइंट्स पेन की परेशानी झेल रहे हैं। जोड़ों के दर्द से परेशानी इतनी कॉमन हो गई है कि देश में 15 करोड़ से ज़्यादा घुटनों के मरीज हैं। । पीठ, हाथ और पैरों में दर्द, अकड़न-सूजन की शिकायत के साथ शरीर झुका झुका रहता है।
ल्टा टहलने से ना सिर्फ मांसपेशियों को ताकत मिलती है और घुटनों की चोट से भी जल्दी उबरते हैं। इसके अलावा बॉडी का बैलेंस बढ़ाने में भी मदद मिलती है और रिवर्स वॉक करने से सीधा चलने मुकाबले 40% ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है। जिससे वेट भी कंट्रोल होता है। ऐसे ही तमाम यौगिक-आयुर्वेदिक उपाय का भंडार स्वामी रामदेव के पास है, जो आज पूरे देश के घुटने मजबूत करने के लिए हमारे साथ जुड़ चुके हैं। इस रोग की आरंभिक अवस्था में फिजियोथेरेपी और दवाइयों से आराम मिलता है। रोग के एडवांस्ड स्टेज में सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। यह एक सेफ सर्जरी है सरकार के पास जो आंकड़े हैं उसके मुताबिक हर साल एक से डेढ़ लाख लोग ऑपरेशन के जरिए घुटने बदलवाते हैं।
गठिया के रोग की क्या है वजह ?
खराब लाइफस्टाइल
गलत खानपान
बढ़ा हुआ वज़न
मिनरल्स की कमी
विटामिन की कमी
हॉर्मोन्स इम्बैलेंस
आर्थराइटिस - क्या हैं लक्षण?
ज्वाइंट्स पेन-अकड़न
घुटनों में सूजन
हड्डियों का टूटना
स्किन लाल होना
चलने-फिरने में तकलीफ
गठिया दर्द में कैसे मिलेगा आराम?
सरसों तेल की मालिश
दर्द की जगह गर्म पट्टी
गर्म पानी-सेंधा नमक की सिकाई
स्टीम बाथ
आर्थराइटिस में क्या करें परहेज?
ठंडी चीज़ें ना खाएं
चाय-कॉफ़ी ना लें
टमाटर ना खाएं
शुगर कम करें
ऑयली खाने से बचें
वजन कंट्रोल रखें
गठिया की बीमारी यूथ पर क्यों भारी?
एक पॉश्चर में बैठना
गलत खानपान
ज्यादा वजन
विटामिन D की कमी
कैल्शियम की कमी
जोड़ों में दर्द -परहेज जरूरी
प्रोसेस्ड फूड
ग्लूटेन फूड
अल्कोहल
ज्यादा चीनी-नमक
आर्थराइटिस में खाएं
बादाम
अखरोट
पिस्ता
जामुन
जोड़ों में दर्द -सावधान रहें
वजन ना बढ़ने दें
स्मोकिंग से बचें
पॉश्चर सही रखें
हड्डियां मजबूत -कैसे बनेंगी ?
खाने में कैल्शियम बढ़ाएं
1 कप दूध जरूर पीएं
सेब का सिरका पीएं
गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद पीएं
Next Story