लाइफ स्टाइल

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मोरिंगा वॉटर

Sanjna Verma
5 Aug 2024 3:57 AM GMT
Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मोरिंगा वॉटर
x
Health Tips हेल्थ टिप्स: हर सुबह सबसे पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर ये पानी मेडिसिनल तत्वों से भरपूर हो तो शरीर को और भी ज्यादा फायदे पहुंचते हैं। मोरिंगा जिसे सहजन भी कहते हैं। सहजन के पत्तों का पानी अगर हर दिन पिया जाए तो ये कई सारी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है। इस पानी को मैजिक वाटर कहते हैं क्योंकि इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू काफी ज्यादा होती है और इसे रोजाना पीना फायदेमंद हो सकता है।
मोरिंगा है वरदान
मोरिंगा यानी सहजन की पत्ती, तना, फूल और फल सब कुछ पोषक तत्वों से भरा है। इन पौधे को रोजाना खाने से कई तरह के न्यूट्रिशन की कमी पूरी होती है। खाली पेट अगर मोरिंग के पत्तों का पानी पिया जाए तो इससे ये सारे फायदे शरीर को मिलते हैं।
कैसे पिएं मोरिंगा पाउडर
मोरिंगा का पानी पीने के लिए मोरिंग यानी सहजन के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। इस powder का एक चम्मच लेकर एक लीटर पानी में पांच मिनट उबालें। फिर इस पानी को पिएं। आप चाहें तो ताजे मोरिंग के पत्तों को भी पानी में डालकर उबाल सकते हैं। बस हर दिन सुबह इस पानी को पिएं। जानें मोरिंग वाटर पीने से होने वाले फायदे।
दर्द में आराम
जोड़ों में दर्द, गठिया का दर्द, हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत देने में मोरिंगा मदद करता है। मोरिंग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत देते हैं। दर्द से राहत देने वाले तत्व पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवेनॉएड्स इन पत्तियों में मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से अगर हर दिन मोरिंग का पानी पिया जाए तो जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
वेट लॉस में मदद और बूस्ट मेटाबॉलिज्म
मोरिंगा इंफ्यूस्ड वाटर को हर दिन पिया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। लो कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स में रिच होने की वजह से ये शरीर को जरूरी पोषण भी देता है और पेट भरे होने का एहसास मिलता है। रोजाना मोरिंग वाटर पिएं तो क्रेविंग कम होने और वजन को कम होने में मदद मिलती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान
जिन लोगों को टाइप टू डायबिटीज हो जाता है। उन्हें इंसुलिन सेंसेटिविटी सही करने और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के लिए पीना चाहिए। प्री डायबिटीक लक्षणों में मोरिंग वाटर असर तेजी से दिखाता है और ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है।
बॉडी को करता है डिटॉक्स
मोरिंग में नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रॉपर्टीज होती है। जो लिवर और किडनी को साफ करने, डिटॉक्स करने में मदद करती है। साथ ही शरीर को एनर्जी देने और कैफीन की वजह से होने वाले नुकसान से बचाती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
जिन लोगों को हीमोग्लोबिन ना बढ़ने की समस्या रहती है उन्हें मोरिंग वाटर पीना चाहिए। इसमे विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन होते हैं। जिससे एनीमिया की समस्या खत्म होती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
मोरिंग वाटर पीने से सुंदरता भी बढ़ती है। ये स्किन और बालों को नई चमक और जान देता है। विटामिन ई का रिच सोर्स होने की वजह से बाल मजबूत होते हैं और स्किन सॉफ्ट बनती है। एक्ने, खुरदुरी स्किन से छुटकारा मिलता है।
Next Story