लाइफ स्टाइल

Health Tips: गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए पिएं ये चाय

Sarita
1 May 2025 9:45 AM IST
Health Tips: गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए पिएं ये चाय
x
Health Tips: गर्मियों में पारंपरिक दूध वाली चाय के बजाय हल्की और ठंडक देने वाली हर्बल टीज़ एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं. ये न सिर्फ़ शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती हैं. यहां 5 असरदार हर्बल टीज़ (Herbal Tea) दी जा रही हैं जो गर्मी में आपकी सेहत का खास ख्याल रखेंगी|
हिबिस्कस टी:
गहरे लाल रंग वाली यह चाय विटामिन C से भरपूर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती है. इसमें हल्का खट्टापन होता है और यह गर्मी में काफ़ी रिफ़्रेशिंग लगती है|
लेमनग्रास टी:
यह डिटॉक्सिफाइंग और डाइजेस्टिव दोनों होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करते हैं और हल्का महसूस कराते हैं|
ग्रीन टी विथ तुलसी:
तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाती है और ग्रीन टी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है. यह मिश्रण मानसिक शांति भी देता है|
सौंफ ठंडी प्रकृति की होती है और इसकी चाय गैस, एसिडिटी और पेट की जलन में बहुत आराम देती है|
पुदीना टी:
पुदीना में मेन्थॉल होता है जो शरीर को ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है. इसे ठंडा या गुनगुना पी सकते हैं|
Next Story