लाइफ स्टाइल

Health Tips: पुरुषों के लिए बेस्ट है चिलगोजा, मिलेंगे गजब के फायदे

Sanjna Verma
12 Aug 2024 10:04 AM GMT
Health Tips: पुरुषों के लिए बेस्ट है चिलगोजा, मिलेंगे गजब के फायदे
x

हेल्थ टिप्स Health Tips: चिलगोजा, जिसे अंग्रेजी में पाइन नट्स कहते हैं। रोजाना खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इस देसी नट्स के फायदों को भूल जाते हैं और खाते नही हैं। लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजाना चिलगोजा को डाइट में खाएं। इसे खाने के अलग-अलग तरीके हेल्थ को फायदा पहुंचाएंगे। चिलगोजा या पाइन नट्स न्यूट्रिशन का कंप्लीट पैकेज है। जिसे खाने से हार्ट हेल्थ से लेकर स्किन और बाल खूबसूरत होते हैं। साथ ही पुरुषों में सेक्स से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। जानें चिलगोजा खाने से होने वाले फायदे।

चिलगोजा में होती है हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू
100 ग्राम चिलगोजा में 673 कैलोरी मिलती है। साथ ही मिनरल्स, Antioxidants और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है। 100 ग्राम चिलगोजा खाने से लगभग 13.69 प्रोटीन मिलता है। वहीं शुगर की मात्रा बहुत कम लगभग 3.59 होती है। इसके अलावा 100 ग्राम चिलगोजा में 251 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 16 मिलीग्राम कैल्शियम, पोटैशियम की मात्रा लगभग 597 ग्राम होती है। इसके अलावा फोलेट, आयरन से भरपूर होने की वजह से प्रेग्नेंट वुमन के लिए जबरदस्त फायदेमंद है। जानें चिलगोजा को रोजाना 100 ग्राम खाने के फायदे।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
चिलगोजा में लगभग 90 प्रतिशत अनसैचुरेटेड फैट होता है। जिसकी वजह से हार्ट को बीमार होने से बचाता। बाकी दूसरे नट्स की तुलना में चिलगोजा में फैटी एसिड कंपोजिशन ज्यादा होता है। जिसकी वजह से हार्ट हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।
अनहेल्दी जंक खाने से बचाता है चिलगोजा
चिलगोजा खाने से ऐसे हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं जो संतुष्टि और पेट भरे होने का एहसास कराते हैं। जिससे फैटी फूड खाने की इच्छा कम होती है। जो लोग वजन कम करने का सोच रहे हैं उन्हें चिलगोजा खाना शुरू करना चाहिए। ये अनहेल्दी स्नैकिंग को रोकता है जिससे वजन कंट्रोल करने और उसके बाद वेट लॉस में मदद मिलती है।
कैंसर से भी बचाता है चिलगोजा
चिलगोजा ओमेगा 6 के साथ ही सेलेनियम का रिच सोर्स है। जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और कैंसर होने से बचाता है।
सेलेनियम की मात्रा फर्टिलिटी की समस्या को खत्म करती है।
पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है चिलगोजा
चिलगोजा में जिंक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो कि इनफर्टिलिटी जैसी समस्या को खत्म करने में मदद करता है।
रोजाना चिलगोजा खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और साथ ही स्पर्म की क्वालिटी भी बढ़ती है। साथ ही एक्साइटमेंट को बढ़ाने में चिलगोजा मदद करता है।
सर्दी-जुकाम से बचाता है
चिलगोजा कॉमन कोल्ड से भी बचाने में मदद करता है। साध ही जिंक की मात्रा चोट लगने और घाव को तेजी से भरने में मदद करती है।
डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी समस्या से लड़ता है चिलगोजा
जिन लोगों को डिप्रेशन, चिड़चिड़ेपन और मूड स्विंग जैसी समस्या रहती है। उन्हें चिलगोजा को डाइट में जरूर खाना चाहिए। Magnesium की मात्रा इन समस्याओं से राहत देती है। साथ ही रात को अगर चिलगोजा खाया जाए तो इससे मसल्स रिलैक्स होती है।
महिलाओं के लिए है जरूरी
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी घटने लगती है। ऐसी महिलाओं को चिलगोजा जरूर खाना चाहिए। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। चिलगोजा में मौजूद मैग्नीशियम कैल्शियम को पूरी बॉडी में पहुंचाने में मदद करता है।
डायबिटीज में भी फायदेमंद
पाइन नट्स का ग्लाइसेमकि इंडेक्स काफी कम होता है। जिसकी वजह से इंसुलिन की परफार्मेंस बढ़ जाती है। चिलगोजा खाने से डायबिटीज होने का रिस्क भी कम हो जाता है।
Next Story